Gen Z के बाद सड़कों पर उतरी Gen Alpha! लखनऊ में स्कूली छात्राओं का प्रदर्शन
लखनऊ स्टूडेंट प्रोटेस्ट (PC-सोशल मीडिया)
Lucknow Student Protest: लखनऊ के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में बेसिक सुविधाओं की कमी और बदहाली को लेकर छात्राओं ने सड़कों पर उतर अपनी आवाज बुलंद की. छात्राओं का कहना है कि स्कूल में न टीचर्स हैं और न बेसिक सुविधाएं.
Lucknow Student Protest: इस वक्त देशभर के युवा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में हुई गड़बड़ी को लेकर आक्रोशित है. Gen Z द्वारा जंतर मंतर और बिहार झारखंड के प्रोटेस्ट किए जाने के बाद अब लखनऊ में Gen Alpha प्रोटेस्ट में उतरे हैं. लखनऊ के पारा क्षेत्र में स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (Jayaprakash Narayan Sarvodaya Vidyalaya) में बेसिक सुविधाओं की खराब हालत को लेकर स्टूडेंट्स का गुस्सा फूटा और वो सड़कों पर उतर आए. बीते शुक्रवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया था अब सोमवार को छात्राएं भी सड़क पर उतर आई हैं.
छात्राओं ने सड़कों पर उतरकर घेरा बनाकर पूरे रास्ते को जाम कर दिया. घंटों तक बालागंज चौराहे से होकर गुजरने वाले रास्तों पर आने -जाने वाले लोगों को परेशानी हुई. छात्राओं के ‘हाय-हाय’ के नारे से पूरा सड़क गूंज उठा. ऐसे में Gen Alpha का ये स्टूडेंट प्रोटस्ट (Student Protest) अब चर्चा में है.
छात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं?
छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री समेत कई सब्जेक्ट में शिक्षक नहीं हैं. ऐसे में बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है. छात्राओं ने खराब भोजन, बीमार पड़ने पर समय पर इलाज न मिलने जैसी बेसिक बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया.
पुलिस के पहुंचने के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
जानकारी होने पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने छात्राओं को समझा-बुझाकर उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया.
ये भी पढ़ें: Education Budget 2026-27: 1 लाख 39 हजार करोड़ का बजट, एजुकेशन को अब तक का सबसे बड़ा सौगात
क्या होता है Gen Alpha?
देशभर में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश के बीच, Gen Z के बाद अब लखनऊ में स्कूली बच्चे यानी Gen Alpha सड़कों पर हैं. Gen Alpha वर्ष 2010 से 2024 के बीच जन्मे बच्चों की एक नई पीढ़ी है. यह जेन जेड (Gen Z) के बाद की पीढ़ी है, जो पूरी तरह से स्मार्टफोन, टैबलेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया से जुड़ी हुई है.
Gen Z और Gen Alpha में क्या है अंतर?
| अंतर का आधार | Gen Z | Gen Alpha |
| जन्म वर्ष | 1997 से 2012 | 2013 से 2024/2025 के बाद |
| तकनीक से जुड़ाव | बचपन या किशोरावस्था में स्मार्टफोन और सोशल मीडिया से परिचित हुए | बचपन से ही स्मार्टफोन, टैबलेट और AI जैसी तकनीकों के बीच पले-बढ़े |
| शिक्षा का तरीका | पारंपरिक स्कूलिंग से शुरुआत, बाद में डिजिटल और ऑनलाइन पढ़ाई की ओर बढ़े | शुरुआती शिक्षा में ही डिजिटल स्क्रीन, इंटरैक्टिव ऐप्स और ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल |
| सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभाव | जलवायु परिवर्तन, सोशल जस्टिस और वैश्विक मुद्दों को लेकर जागरूक | कोविड-19 के प्रभाव वाले शुरुआती वर्षों से गुजरे और ऑनलाइन गेमिंग व स्ट्रीमिंग से अधिक जुड़े |
| मनोरंजन के साधन | YouTube, Instagram और शुरुआती OTT प्लेटफॉर्म | Shorts/Reels, Roblox जैसे गेमिंग प्लेटफॉर्म और AI आधारित डिजिटल कंटेंट |
ये भी पढ़ें: Jharkhand GK: JPSC और JSSC परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं झारखंड GK के ये सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









