Gen Z की जुबान पर चढ़े ये 20 शब्द, क्या आप जानते हैं इनका असली मतलब?

कंफ्यूज लड़की की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
Common Gen Z Words: Gen Z की पीढ़ी सोच और स्किल्स के साथ-साथ भाषा में भी पहली पीढ़ी से अलग है. जेन जी कई ऐसे शब्द बोलते हैं, जिनका मतलब समझना आसान नहीं. अगर आपके आसपास भी कोई Gen Z है जिन्हें आप CAP, Delulu, Rizz बोलते हुए पाते हैं. लेकिन इसका मतलब नही समझ पाते हैं तो ये खबर आपके काम की है.
Common Gen Z Words With Meaning: सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और चैटिंग की दुनिया में Gen Z अपनी अलग लैंग्वेज के लिए जाना जाता है. उनकी बातचीत में ऐसे कई शब्द सुनने को मिलते हैं, जिनका मतलब हर किसी को समझ नहीं आता है. Rizz, Delulu, Slay, Aura जैसे शब्द आज युवाओं की रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में आइए, जानते हैं जेनरेशन जेड द्वारा बोले जाने वाले कॉमन शब्द और उनके मतलब.
Gen Z किसे कहते हैं?
Gen Z उस पीढ़ी को कहा जाता है, जिसका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है. यह पहली ऐसी पीढ़ी मानी जाती है, जो इंटरनेट, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के दौर में बड़ी हुई है. डिजिटल टेक्नोलॉजी से गहरा जुड़ाव होने के कारण Gen Z की बातचीत, सोच और जीवनशैली पिछली पीढ़ियों से काफी अलग है.
Gen Z द्वारा कॉमन यूज में लाए जाने वाले शब्द
- Rizz
मतलब: किसी को अपनी बातों, पर्सनालिटी या आकर्षण से इंप्रेस करने की क्षमता. उदाहरण: उसके पास बहुत Rizz है.
2. Delulu
मतलब: 'Delusional' का शॉर्ट फॉर्म. ऐसा व्यक्ति जो हकीकत से दूर अपनी कल्पनाओं में जीता हो. उदाहरण: इतनी उम्मीद मत रखो, Delulu मत बनो.
3.Slay
मतलब: किसी काम को शानदार तरीके से करना या बेहद स्टाइलिश दिखना. उदाहरण: आज तो तुमने पूरी तरह Slay कर दिया.
4.Aura
मतलब: किसी व्यक्ति का खास प्रभाव, वाइब या पर्सनैलिटी. उदाहरण: उसकी Aura बहुत पॉजिटिव है.
5.Situationship
मतलब: ऐसा रिश्ता जिसमें कोई स्पष्ट कमिटमेंट या नाम न हो. उदाहरण: वे दोनों सिर्फ Situationship में हैं.
6.GOAT
मतलब: Greatest Of All Time, यानी अपने क्षेत्र का सबसे बेहतरीन व्यक्ति. उदाहरण: विराट कोहली क्रिकेट के GOAT हैं.
7.NPC
मतलब: ऐसा व्यक्ति जो बिना सोचे-समझे एक जैसी बातें या हरकतें करता हो. उदाहरण: वह बिल्कुल NPC की तरह व्यवहार करता है.
8.Mid
मतलब: एवरेज या कुछ खास नहीं. उदाहरण: फिल्म ठीक थी, लेकिन Mid लगी.

9. No Cap
मतलब: सच कह रहा हूं, बिल्कुल झूठ नहीं. उदाहरण: No Cap, यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी ट्रिप थी.
10.Cap
मतलब: झूठ या बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात. उदाहरण: यह पूरी Cap है.
11.Bet
मतलब: ठीक है, पक्का या डील. उदाहरण: शाम 6 बजे मिलते हैं? Bet!
12.Flex
मतलब: अपनी उपलब्धि, पैसा या किसी चीज का दिखावा करना. उदाहरण: वह हर बात पर Flex करता है.
13.Ghosting
मतलब: बिना बताए अचानक किसी से बात करना बंद कर देना. उदाहरण: उसने मुझे Ghost कर दिया.
14,IYKYK
मतलब: If You Know, You Know यानी जो जानते हैं, वही समझेंगे. उदाहरण: वह जगह खास है... IYKYK.
15.Main Character Energy
मतलब: खुद को कहानी का मुख्य कैरेक्टर मानने जैसा कॉन्फिडेंस. उदाहरण: उसके अंदर Main Character Energy है.
16.Ate
मतलब: किसी काम को बेहतरीन तरीके से करना. उदाहरण: उसने प्रेजेंटेशन पूरी तरह Ate कर दी.
17.Drip
मतलब: शानदार फैशन सेंस या स्टाइलिश लुक. उदाहरण: आज तुम्हारा Drip कमाल का है.
18.Lowkey
मतलब: थोड़ा-बहुत, चुपचाप या बिना ज्यादा दिखावे के. उदाहरण: मैं Lowkey इस फिल्म का इंतजार कर रहा था.
19.Highkey
मतलब: खुलकर या बहुत ज्यादा. उदाहरण: मैं Highkey इस कॉन्सर्ट के लिए एक्साइटेड हूं.
20.POV
मतलब: Point of View, यानी किसी खास नजरिए से कहानी या वीडियो दिखाना. उदाहरण: POV: जब परीक्षा से एक दिन पहले पढ़ाई शुरू करते हो.
क्यों लोकप्रिय हो रहे हैं ये शब्द?
Gen Z की बातचीत में ये शब्द इसलिए तेजी से लोकप्रिय हुए हैं क्योंकि सोशल मीडिया, मीम्स, रील्स और शॉर्ट वीडियो ने इन्हें आम भाषा का हिस्सा बना दिया है. आज इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर ये स्लैंग रोजमर्रा की बातचीत में इस्तेमाल किए जाते हैं. इनका उद्देश्य कम शब्दों में अपनी बात को ज्यादा प्रभावी और ट्रेंडी तरीके से कहना होता है.
लैंग्वेज एक्सपर्ट भी खुद को कर रहे चेंज
कई भाषा बोलने वाले एरिह स्मिथ (Arieh Smith) भी हाल ही में Gen Z बोलते दिखे. एक इंग्लिश न्यूज वेबसाइट के अनुसार, वे एरिह फ्रेंच, स्पेनिश और मंदारिन चीनी भाषा बिना रूके बोलते हैं. इसके अलावा योरूबा, नवाजो, फुझोनीज, वोलोफ और हिंदी की भी जानकारी रखते हैं. साथ ही पुर्तगाली, यिडिश (उनकी मातृभाषा), तमिल और तेलुगु समेत चीनी की कई दूसरी बोलियां बोलते हैं.
View on Instagram
जहां एक तरफ कई लोग Gen Z की भाषा से परेशान रहते हैं और इसमें खुद को फिट नहीं पाते. वहीं स्मित का मानना है कि अगर एक व्यक्ति अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों के बीच की दूरी मिटा सकता है, तो क्या वह पीढ़ियों (Generations) के बीच का अंतर भी कम नहीं कर सकता? इसी सोच के साथ जब वेस्टटाउन हाई स्कूल ने उन्हें छात्रों के बीच बोलने के लिए इन्वाइट किया तो उन्होंने इस चैलेंज को खुशी-खुशी एक्सेप्ट किया और Gen Z के बीच उनकी ही भाषा में बात की.
यह भी पढ़ें- CEO और CFO में क्या है अंतर? जानिए किसके पास होती है कंपनी की कमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










