NDLI Portal: घर बैठे फ्री में पढ़ें किताबें, JPSC-UPSC से लेकर JEE-NEET तक की तैयारी होगी आसान

Updated:
विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NDLI Portal: अगर आप कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और महंगी किताबें खरीदना संभव नहीं है, तो नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (NDLI) आपके लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म है. यहां 6 करोड़ से ज्यादा ई-बुक्स, रिसर्च पेपर्स, पुराने क्वेश्चन पेपर और स्टडी मटीरियल फ्री में अवेलेबल हैं.

विज्ञापन

NDLI Portal: आज के समय में पढ़ाई के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म स्टूडेंट्स की सबसे बड़ी जरूरत बन चुके हैं. अगर आप स्कूल, कॉलेज या JPSC, UPSC, SSC, JEE, NEET, GATE, UGC NET जैसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और महंगी किताबों या स्टडी मटेरियल की वजह से परेशानी हो रही है, तो नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (NDLI) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) की पहल है. इसे IIT खड़गपुर ने तैयार किया है और वही इसे संभालता है.

क्या है NDLI Portal?

नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (NDLI) एक ऐसा डिजिटल नॉलेज प्लेटफॉर्म है, जहां प्राइमरी स्कूल से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन और रिसर्च लेवल तक की पढ़ाई से जुड़ी सामग्री एक ही जगह उपलब्ध है. इस पोर्टल पर 6 करोड़ से अधिक ई-बुक्स, रिसर्च पेपर्स, जर्नल्स, ऑडियो-वीडियो लेक्चर्स, सिमुलेशन, थीसिस और पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर मौजूद हैं.

NDLI Portal के फायदे मुफ्त में मिलेगी स्टडी मटीरियल

NDLI पर अलग-अलग सुबजेक्ट्स की किताबें, डिजिटल जर्नल्स, रिसर्च मटीरियल और अन्य स्टडी मटेरियल पूरी तरह फ्री उपलब्ध है. स्टूडेंट्स बिना किसी फीस के इनका उपयोग कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: College Admission 2026: सीट अलॉटमेंट के बाद क्या करें? 'Freeze', 'Float' और 'Slide' में अंतर समझें, वरना कैंसिल हो सकता है एडमिशन

कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध सामग्री

यह प्लेटफॉर्म हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, संस्कृत समेत 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराता है. इससे अलग-अलग राज्यों के स्टूडेंट्स को अपनी भाषा में पढ़ाई करने का मौका मिलता है.

NDLI Official Website
NDLI Official Website

कभी भी और कहीं से करें पढ़ाई

स्टूडेंट्स NDLI की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए 24 घंटे कभी भी और कहीं से भी पढ़ाई कर सकते हैं. मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट से आसानी से स्टडी मटेरियल एक्सेस किया जा सकता है.

NDLI Portal पर ऐसे करें फ्री रजिस्ट्रेशन

  • NDLI का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट club.ndl.iitkgp.ac.in/club-home पर जाएं या Google Play Store से NDLI Mobile App डाउनलोड करें.
  • इसके बाद 'Register' ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब अपना नाम, ईमेल आईडी और एकेडमिक इंस्टिट्यूट से जुड़ी जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपका फ्री अकाउंट बन जाएगा और आप अवेलेबल सभी स्टडी मटीरियल का उपयोग कर सकेंगे.

NDLI Portal: स्टूडेंट्स के लिए यह क्यों उपयोगी है?

डिजिटल एजुकेशन के इस दौर में NDLI दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी क्वालिटी एजुकेशन स्टडी मटेरियल उपलब्ध करा रहा है. स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ JPSC, UPSC, SSC, JEE, NEET, GATE, UGC NET जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए भी यह प्लेटफॉर्म काफी उपयोगी साबित हो रहा है. एक ही जगह लाखों एकेडमिक रिसोर्स की अवेलेबिलिटी इसे देश के सबसे बड़े डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म में शामिल करती है.

ये भी पढ़ें: सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में कौन-कौन से कोर्स? जानें कोर्स, एडमिशन प्रोसेस और करियर की पूरी जानकारी


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola