IGNOU Admission 2026: बढ़ी एडमिशन की आखिरी तारीख, जानें पूरी डिटेल्स
लैपटाॅप चलाती हुई लड़की की AI जनरेटेड फोटो
IGNOU Admission 2026: जुलाई सेशन के लिए एडमिशन की Last Date बढ़ा दी गई है. अब छात्र 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. IGNOU में BA, BCom, BCA, MBA, MA, MCom समेत कई UG, PG, Diploma और सर्टिफिकेट कोर्सेस उपलब्ध हैं. जानें एडमिशन की आखिरु तारीख, जरूरी डाॅक्यूमेंट्स और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी.
IGNOU Admission 2026: अगर आप वर्किंग प्रोफेशनल हैं या उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक तौर पर असमर्थ हैं, ताे आपके पास एक सुनहरा मौका है. बता दें कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2026 एकेडमिक सेशन में होने वाले एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. आइए जानते है कि कब तक आपके पास एडमिशन लेने का मौका है और जरूरी डिटेल्स के बारे में.
IGNOU Last Admission Date 2026: जानें कब तक ले सकते है एडमिशन?
IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर दी गई जानकारी के अनुसार स्टूडेंट जूलाई सेशन के लिए अब 31 अगस्त 2026 तक एडमिशन ले सकते हैं. बता दें कि जुलाई सेशन 2026 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट को यूनिवर्सिटी द्वारा 2 बार आगे बढ़ाया जा चुका है. पहले आखिरी तारीख 31 जुलाई थी, जिसे आगे बढ़ाकर 16 अगस्त 2026 किया गया था.
ये भी पढ़ें: IGNOU ने बढ़ाई ऑनलाइन व डिस्टेंस एडमिशन की Last Date, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई
Documents for Admission 2026: क्या डाॅक्यूमेंट्स है जरूरी?
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल साइन
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- स्कूल सर्टिफिकेट
- फोटो आईडी कार्ड (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट (अगर मास्टर कोर्स में प्रवेश लेना है तो)
ये भी पढ़ें: इग्नू जुलाई 2026 एडमिशन की डेडलाइन आज, इस कारण अटक सकता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
About IGNOU: जानिए IGNOU के बारे में
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) भारत की प्रमुख Open Universities में से एक है. IGNOU का उद्देश्य ओपन डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से ऐसे छात्रों तक उच्च शिक्षा पहुंचाना है, जो किसी कारण से नियमित कॉलेज नहीं जा सकते. IGNOU में अलग-अलग लेवल पर सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और Doctoral programmes उपलब्ध हैं. इसके कई राज्यों में स्टडी और रीजनल सेटर्स हैं.
Courses Available in IGNOU: कौन-कौन से कार्स है उपलब्ध?
- BA और MA
- BCom और MCom
- BCA और MCA
- MBA
- BSc और MSc
- Journalism
- विभिन्न सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स
- कई प्रोफेशनल और स्पेशलाइज्ड प्रोग्राम
हालांकि हर प्रोग्रम की एलिजिबिलिटी, फीस और रिकाॅग्निशन अलग हो सकती है. अधिक जानकारी के लिए आप IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट करके देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: नौकरी के साथ करना चाहते हैं पढ़ाई, जानें कौन सा यूनिवर्सिटी है बेस्ट और Distance Education की वैल्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








