DU में वन ईयर PG प्रोग्राम की बढ़ी डिमांड, आए 12000 से ज्यादा आवेदन

Updated:
विज्ञापन

DU कैंपस और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

DU One Year PG Diploma Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साल वाले पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम की मांग बढ़ती नजर आ रही है. डीयू में वन ईयर पीजी कोर्स के लिए 5857 सीटें हैं.

विज्ञापन

DU One Year PG Diploma Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी यानी DU में पोस्टग्रेजुएशन एडमिशन को लेकर इस बार छात्रों की दिलचस्पी काफी ज्यादा देखने को मिली है. यूनिवर्सिटी के चार साल के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम यानी FYUP के पहले बैच के 12,111 छात्रों ने 2026-27 सेशन के लिए वन ईयर PG प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन किया है. खास बात यह है कि इन छात्रों के लिए DU ने 46 प्रोग्राम में कुल 5,857 सीटें रखी हैं.

विज्ञापन

12,111 छात्रों ने किया आवेदन

DU की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 2026-27 सेशन में 46 वन ईयर PG प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं. इनमें कुल 5,857 सीटें उपलब्ध हैं. वहीं, इन सीटों के लिए 12,111 आवेदन आए हैं. यानी आवेदकों की संख्या उपलब्ध सीटों के मुकाबले करीब दोगुनी है. ऐसे में एडमिशन के लिए छात्रों के बीच अच्छा खासा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

2022 में शुरू हुआ था FYUP बैच

DU में चार साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) NEP 2020 और UGCF 2022 के तहत शुरू किया गया था. इसका पहला बैच 2022-23 में दाखिल हुआ था. उस समय कुल 75,948 छात्रों ने एडमिशन लिया था.

इनमें से 40,005 छात्रों ने तीन साल की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2025 में ग्रेजुएशन से एग्जिट किया. वहीं, 35,943 छात्रों ने चौथे साल में पढ़ाई जारी रखी. अब इसी चौथे साल वाले बैच के छात्रों को वन ईयर PG प्रोग्राम में सीधे आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: ना IIT, ना NIT, बिहार के इस कॉलेज से प्रांजलि को मिला Amazon में प्लेसमेंट

छात्रों के लिए भी PG का विकल्प

DU ने सिर्फ चार साल का UG पूरा करने वाले छात्रों के लिए ही रास्ता नहीं खोला है. जिन छात्रों ने तीन साल की पढ़ाई पूरी करने के बाद UG से एग्जिट किया है, उनके लिए दो साल वाले PG प्रोग्राम की सीटें भी पहले की तरह जारी रखी गई हैं.

चौथे साल के बाद सीधे PhD का रास्ता

FYUP का एक बड़ा फायदा रिसर्च में रुचि रखने वाले छात्रों को भी मिल रहा है. DU ने अपने नियमों में बदलाव किया है. इसके तहत पात्र छात्र चार साल का UG प्रोग्राम पूरा करने के बाद बिना मास्टर डिग्री किए सीधे PhD के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: DU में UG के बाद सीधे PhD का मौका, बिना मास्टर डिग्री के कर सकेंगे आवेदन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola