BHU में एडमिशन पाने का एक और मौका, स्पॉट राउंड के लिए आज ही करें रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन

BHU (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

BHU UG Admission 2026: अगर आप भी बीएचयू से ग्रेजुएशन का कोर्स करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. BHU में स्पॉट राउंड की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है. इसके लिए 24 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा लें. स्पॉट राउंड के जरिए सीधे एंट्री मिल जाएगी.

विज्ञापन

BHU UG Admission 2026: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ग्रेजुएशन कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया लास्ट फेज में पहुंच गई है. यूनिवर्सिटी के करीब 98 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन हो चुका है. हालांकि, करीब 1500 सीटें अभी भी खाली हैं. सीटें खाली रह जाने के कारण स्पॉट राउंड की काउंसलिंग चल रही है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्हें अब तक के काउंसलिंग में एडमिशन नहीं मिल पाया, वे स्टूडेंट्स इस स्पॉट राउंड की काउंसलिंग में शामिल हो कर BHU में एडमिशन ले सकते हैं.

विज्ञापन

स्पॉट राउंड में मिलेगा एक और मौका

यूनिवर्सिटी ने 21 से 24 अगस्त 2026 तक स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की है. ऐसे में आज यानी कि 22 अगस्त को रजिस्ट्रेशन का दूसरा दिन है. इसके बाद 25 अगस्त को पहले स्पॉट राउंड का सीट आवंटन (BHU Spot Round Seat Allotment List) किया जाएगा. यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो दूसरा स्पॉट राउंड भी आयोजित किया जा सकता है.


ये भी पढ़ें: DMCH Admission 2026: दरभंगा मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं सीटें, जानें स्टेट कोटा और कटऑफ रैंक

20 अगस्त को जारी हुई खाली सीटों की लिस्ट

BHU ने स्पॉट राउंड के लिए खाली सीटों की स्थिति 20 अगस्त को जारी कर दी है. यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया है कि इच्छुक उम्मीदवार सीटों की उपलब्धता देखकर स्पॉट राउंड में भाग ले सकते हैं. सीटों का आवंटन मेरिट और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा.

image.png
BHU सीट अलॉटमेंट (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

कटऑफ में आ सकता है बदलाव

BHU ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट राउंड की कटऑफ नियमित राउंड की कटऑफ से अलग हो सकती है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों का स्कोर पहले के राउंड में कटऑफ से थोड़ा कम रह गया था, उनके लिए भी एडमिशन की संभावना बन सकती है.

जल्द शुरू होंगी कक्षाएं

यूनिवर्सिटी ने सितंबर के पहले सप्ताह से UG कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर ली है. चुने गए कैंडिडेट्स को फिजिकल वेरिफिकेशन और डॉक्यूमेंट्स की जांच की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी. इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है.


ये भी पढ़ें: ना IIT, ना NIT, बिहार के इस कॉलेज से प्रांजलि को मिला Amazon में प्लेसमेंट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola