DMCH Admission 2026: दरभंगा मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं सीटें, जानें स्टेट कोटा और कटऑफ रैंक
दरभंगा मेडिकल काॅलेज के बिल्डिंग की फोटो और मेडिकल स्टूडेंट की AI जनरेटेड फोटो
DMCH Admission 2026: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है. NMC ने 2026-27 सेशन से MBBS की 30 नई सीटें मंजूर की हैं.
DMCH Admission 2026: NEET UG 2026 में कितना गिरेगा कटऑफ? जानें एडमिशन का पूरा गणित दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में डॉक्टर बनने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने नए सेशन 2026-27 से कॉलेज में MBBS की 30 नई सीटों को मंजूरी दे दी है. इस बदलाव से बिहार राज्य कोटा और ऑल इंडिया कोटा, दोनों के तहत एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स को फायदा मिलेगा.
सीटों का गणित और कटऑफ (DMCH)
| कोटा | हिस्सेदारी | कुल सीटें | किसके लिए? |
| स्टेट कोटा (UGMAC) | 85% | 128 | बिहार के मूल निवासी |
| ऑल इंडिया कोटा (MCC) | 15% | 22 | देशभर के छात्र |
| कुल सीटें | 100% | 150 | — |
कटऑफ पर असर: 30 सीटें बढ़ने से NEET UG 2026 में संभावित कटऑफ 5 से 10 नंबर तक गिर सकता है, जिससे बॉर्डर लाइन वाले छात्रों को बड़ा फायदा मिलेगा.
ये भी पढ़ें: NEET UG 2026: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ जारी, तुरंत ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
UGMAC 2025 में क्या थी DMCH की कटऑफ रैंक?
पिछली बार के रिकॉर्ड्स को देखें तो बिहार UGMAC 2025 के ऑफिशियल स्कोरकार्ड के मुताबिक DMCH में अनरिजर्व्ड (UR) कैटेगरी के लिए ओपनिंग स्टेट रैंक 291 और क्लोजिंग स्टेट रैंक 474 रही थी. यानी बिहार स्टेट मेरिट लिस्ट में 474 रैंक तक आने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों को ही DMCH में MBBS की सीट मिल पाई थी. हालांकि, इस साल 30 सीटें बढ़ने के कारण क्लोजिंग रैंक बढ़कर 520 से 530 के आसपास तक जा सकती है. जिससे इस बार ज्यादा रैंक वाले छात्रों को भी DMCH में एडमिशन का मौका मिल सकता है.
DMCH Admission 2026: कटऑफ घटने से स्टूडेंट्स को राहत
- DMCH बिहार के सबसे पुराने और प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में से एक है. 30 सीटें जुड़ने से स्टेट रैंक में थोड़ी राहत मिलेगी.
- विशेष रूप से बिहार डोमिसाइल वाले उन छात्रों का एडमिशन आसान हो जाएगा जो कुछ ही नंबरों से सरकारी सीट से चूक जाते थे.
- एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्र इन डॉक्यूमेंट्स को पहले से तैयार रखें.
- NEET UG 2026 एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड. 10वीं और 12वीं का पासिंग सर्टिफिकेट व मार्कशीट. बिहार का मूल निवास प्रमाण पत्र (Residential Certificate).
- जाति और आय प्रमाण पत्र (आरक्षण का लाभ लेने के लिए). पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड.
- बिहार UGMAC काउंसिलिंग की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें.
ये भी पढ़ें: Bihar Model School: हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए