Bihar Medical College 2026: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में लेना चाहते हैं एडमिशन? जानें काॅलेज का पूरा डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पूर्णिया की बिल्डिंग और इंसेट में मेडिकल स्टूडेंट की फोटो (Image- AI)

GMCH Purnea Admission 2026: NEET UG 2026 काउंसलिंग के बीच जानें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पूर्णिया में MBBS एडमिशन, फीस, सीट इंटेक, कोर्स अवधि और 2025 के कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

GMCH Purnea Admission 2026: NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट जारी हो चुका है. ऐसे में अगर स्टूडेंट्स को मेडिकल काॅलेज में एडमिशन को लेकर कन्फ्यूजन है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल में हम खास तौर पर बिहार के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, पूर्णिया (GMCH, Purnea) के बारे में बात करेंगे. यहां हम डिटेल में जानेंगे कि इस काॅलेज का फीस स्ट्रक्चर, सीट लिमिट और कोर्स डिटेल्स क्या है.

आपके शहर में

विज्ञापन

GMCH MBBS Course Details: जानिए क्या है कोर्स डिटेल्स?

Mbbs काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट m4bbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, पूर्णिया में MBBS कोर्स की अवधि 4.5 वर्ष है. इसके अलावा एक साल की अनिवार्य रोटेटिंग मेडिकल इंटर्नशिप करना जरूर है. इस काॅलेज में एडमिशन NEET स्कोर के आधार पर होता है.

GMCH Seat Intake Capacity: क्या है कॉलेज की सीट इंटेक कैपेसिटी?

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार काॅलेज की सीट इंटेक कैपेसिटी 100 सीट की है. यह डेटा नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से 2026-27 सेशन के लिए जारी रिपोर्ट में दिया गया है. इस बारे में और अधिक जानकारी आप काॅलेज की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: DMCH Admission 2026: दरभंगा मेडिकल कॉलेज में कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें Fees, Seats और पूरी डिटेल

GMCH Purnea Fee Structure: क्या है काॅलेज का फीस स्ट्रक्चर?

Mbbs काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट m4bbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार काॅलेज का फीस स्ट्रक्चर 40,800 रुपए प्रति वर्ष है. हालांकि इसके अलावा भी अलग अलग चीजों के लिए कई अमाउंट इसमें ऐड किए जाते हैं.

GMCH Purnea Cut-0ff: काॅलेज का कट-ऑफ

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, पूर्णिया में GN कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 545 था. वहीं OBC कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 541 था. SC कैटेगरी के लिए यह कट-ऑफ स्कोर 466 और ST कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्कोर 453 था. इसके अलावा GN-PH कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 229 था. EWS कैटेगरी के लिए यह कट-ऑफ स्कोर 543 था. वहीं SC-PH कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 212 था.

ये भी पढ़ें: दुमका मेडिकल कॉलेज में लेना चाहते हैं एडमिशन? जानें फीस, कट-ऑफ और सीटों की डिटेल

Image

About GMCH Purnea: जानिए इस काॅलेज के बारे में

काॅलेज की ऑफिशियल वेबशइट gmchpurnea.com पर दी गई जानकारी के अनुसार बिहार का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल पूर्णिया, एक नया कॉलेज है. यह 24.08 एकड़ के बड़े कैंपस में फैला है और इसका कुल एरिया 85780.00 वर्ग मीटर है. इसे 365.58 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है ताकि एक ऐसा आधार तैयार किया जा सके जिससे सफल और कुशल रिसर्च और शैक्षणिक गतिविधियां हो सकें. कॉलेज और हॉस्पिटल की शुरुआत 4 मार्च 2019 को हुई थी. यह काॅलेज बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस, पटना से एफिलिएटेड है.

Note: अगर आप इस काॅलेज के बारे में और अधिक जनना चाहते हैं, तो काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट gmchpurnea.com पर विजिट कर जानकारी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IGNOU Admission 2026: बढ़ी एडमिशन की आखिरी तारीख, जानें पूरी डिटेल्स


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन