BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर वैकेंसी, जानें कब से और कैसे भरना है फॉर्म
लैपटॉप इस्तेमाल करती स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस भर्ती के जरिए बिहार में 32,388 स्कूल शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे. यहां जानें आवेदन की तारीख, फीस, एज लिमिट, और सिलेक्शन प्रोसेस समेत पूरी जानकारी.
BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी किया है. कमीशन ने यह भर्ती अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी की है. ऐसे में बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर है. आइए इस बारे में और डिटेल्स में जानते हैं.
BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 Start Date: कब से शुरू होगा एप्लिकेशन प्रोसेस?
BPSC TRE 4.0 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. हालांकि भर्ती परीक्षा की तारीख कमीशन की ओर से अभी घोषित नहीं की गई है.

How to Apply: कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले उम्मीदवार को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद उम्मीदवार अपना नाम, फोन नंबर और मांगी गई जरूरी डिटेल्स भरकर रजिस्टर कर सकते हैं.
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर फाॅर्म ओपन होगा.
- इसमें मांगी गई सभी डिटेल्स भरकर इसे अंत में सबमिट करना होगा.
- भविष्य के लिए आप फार्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
Note: इस भर्ती के लिए अप्लाई करने का लिंक 21 सितंबर 2026 को एक्टिव होगा, जिसके बाद उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें: यूपी में कृषि निदेशालय में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 45000 से ज्यादा
BPSC TRE 4.0 Application Fee : कितनी है इप्लिकेशन फीस?
इस भर्ती के लिए एज लिमिट पद और कक्षा के अनुसार निर्धारित की गई है. कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. वहीं कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 के शिक्षक पदों के लिए उम्र कम से कम 21 वर्ष निर्धारित है. वहीं अधिकतम एज लिमिट की बात करें, तो Gen कैटेगरी के मेल उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है.
Gen कैटेगरी की फीमेल उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 40 वर्ष है. वहीं BC/EBC कैटेगरी के मेल और फीमेल उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और SC/ST कैटेगरी के मेल और फीमेल उम्मीदवारों के लिए अधिकतम एज 42 वर्ष निर्धारित है.
ये भी पढ़ें: UP में शिक्षक बनने का सपना होगा सच! 12,405 पदों पर भर्ती, जानें परीक्षा तारीख और Registration का नया नियम
BPSC TRE 4.0 Vacancy and Education Qualification 2026: जानिए वैकेंसी और क्वालीफिकेशन के बारे में?
BPSC TRE 4.0 भर्ती के तहत कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें अलग-अलग कक्षाओं और विषयों के स्कूल शिक्षक पद शामिल हैं. उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित एजुकेशन क्वालीफिकेशन पूरी करनी होगी.
वहीं क्वालीफिकेशन की बात करें, तो कक्षा 1 से 5 के स्कूल शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर और B.Ed की डिग्री हो सकती है. इसके अलावा किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री के साथ Diploma in Elementary Education वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं. इस बारे में और अध्घ्िक जानकारी आप BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.
BPSC TRE 4.0 Selection Process: क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
BPSC TRE 4.0 में उम्मीदवारों का सिलेक्शन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. इस प्रोसेस में प्रीलिमिनरी एग्जाम, मेंस एग्जाम, मेरिट लिस्ट और डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं. उम्मीदवारों को पहले निर्धारित परीक्षा चरणों में सफल होना होगा. इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और फिर डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद सिलेक्शन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए इंडियन पोस्ट ऑफिस में भर्ती, 23757 पोस्ट के लिए आज ही कर लें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए