10वीं पास के लिए इंडियन पोस्ट ऑफिस में भर्ती, 23757 पोस्ट के लिए आज ही कर लें आवेदन

Updated:
विज्ञापन

इंडियन पोस्ट ऑफिस में भर्ती

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग में 10वीं पास के लिए भर्ती निकली है. इस भर्ती के जरिए 20 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे. अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 सितंबर 2026 है. ऐसे में अप्लाई करने से पहले यहां सारी डिटेल देख लें.

विज्ञापन

India Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट ने कुछ समय पहले ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के तहत देश के अलग-अलग राज्यों में 20 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स जल्दी अप्लाई कर लें क्योंकि आज यानी कि 19 सितंबर 2026 को आवेदन करने की लास्ट डेट है.

विज्ञापन

इंडिया पोस्ट रिक्रूटमेंट के लिए 31 अगस्त से शुरू हुए थे आवेदन

डाक विभाग की ओर से GDS Schedule-II July 2026 भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया था. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी. कैंडिडेट्स समय रहते अप्लाई कर लें. इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रामीण डाक सेवक के कुल 23,757 पद भरे जाएंगे.

image.png
GDS नोटिस (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)

कौन कर सकता है GDS Recruitment के लिए आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है. इसके अलावा कैंडिडेट्स को संबंधित लोकल लैंग्वेज की जानकारी होनी चाहिए. साथ ही कैंडिडेट्स को साइकिल चलाने आना चाहिए. अलग-अलग राज्यों के लिए योग्यता से जुड़ी अन्य शर्तों की जानकारी संबंधित राज्य की अधिसूचना में दी गई है.

GDS Recruitment के लिए उम्र सीमा

  • कैंडिडेट की उम्र 21 सितंबर 2026 को कम से कम 18 साल होनी चाहिए.
  • सामान्य और EWS वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 40 साल.
  • OBC वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 43 साल.
  • SC/ST वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 45 साल.

GDS Recruitment: आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. SC, ST और PH उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. सभी वर्ग की महिला कैंडिडेट्स के लिए भी आवेदन शुल्क शून्य है.

शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफलाइन ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है. ऑफलाइन चालान नजदीकी हेड पोस्ट ऑफिस या GPO में जमा किया जा सकता है.

GDS Recruitment के तहत कितनी मिलेगी सैलरी?

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती में BPM (ब्रांच पोस्ट मास्टर) पद पर 12,000 से 14,500 रुपये प्रति महीने, जबकि ABPM (असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर) और डाक सेवक पद पर 10,000 से 12,000 रुपये प्रति महीने सैलरी मिलती है.

India Post GDS Recruitment 2026: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले इंडिया पोस्ट के GDS पोर्टल पर जाएं.
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
  • Apply Online पर क्लिक करें.
  • 10वीं की मार्कशीट के अनुसार अपनी डिटेल्स भरें और पोस्ट व डिवीजन की प्राथमिकता चुनें.
  • रिसेंट की फोटो और साइन अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर सेव कर लें.

ये भी पढ़ें: यूपी में कृषि निदेशालय में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 45000 से ज्यादा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola