UP आबकारी सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी, 32,891 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, कट-ऑफ भी जारी

Updated:
विज्ञापन
आबकारी सिपाही परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी

आबकारी सिपाही परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी

UP News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के मुख्य परीक्षा के लिए 32,891 योग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी की है. आयोग ने श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के तहत मुख्य परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है. आयोग ने 820 पदों के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए 32,891 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम और कट-ऑफ अंक देख सकते हैं.

UPSSSC Constable Direct Link

820 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी

आयोग ने आबकारी सिपाही भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मुख्य परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं. इस भर्ती के तहत पहले 722 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, बाद में 98 नए पद जोड़ने के बाद कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 820 हो गई. इनमें 682 पद सामान्य चयन और 138 पद विशेष चयन श्रेणी के लिए निर्धारित हैं.

PET-2025 स्कोर के आधार पर हुआ चयन

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन PET-2025 के वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया गया है. जिन अभ्यर्थियों को PET-2025 में शून्य या उससे कम अंक मिले थे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित नहीं किया गया. आयोग के अनुसार, चयन प्रक्रिया इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक मामले में दिए गए आदेश के तहत पूरी की गई है. इसी के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी

आयोग ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं. कट-ऑफ अंक इस प्रकार हैं:

  • अनारक्षित (General): 69.13 अंक
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 69.13 अंक
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 69.13 अंक
  • अनुसूचित जाति (SC): 66.80 अंक
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 52.86 अंक
  • महिला अभ्यर्थी: 69.03 अंक
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित: 54.28 अंक
  • सैन्य वियोजित/भूतपूर्व सैनिक: 43.10 अंक
  • उत्कृष्ट खिलाड़ी: 50.56 अंक

जल्द घोषित होगी मुख्य परीक्षा की तारीख

आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 की तिथि आयोग की ओर से जल्द घोषित की जाएगी. शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. मुख्य परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी. प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. इस भर्ती अभियान के जरिए आबकारी सिपाही के 820 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

Also Read: भोले की भक्ति का ऐसा जुनून! दांतों से कार खींच 300 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले अलीगढ़ के नरेंद्र


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola