UPSSSC में कांस्टेबल बनने का आखिरी मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
कांस्टेबल की सांकेतिक तस्वीर
UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: UPSSSC ने कांस्टेबल के 820 पदों पर भर्ती निकाली है. 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी मौका है.
UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही (Excise Constable) के 820 पदों पर वैकेंसी निकाली थी. ये वैकेंसी के लिए 4 जून से आवेदन किए जा रहे हैं और आज लास्ट डेट है. आप UPSSSC की इस भर्ती में इंटरेस्ट रखते हैं तो अप्लाई करने से पहले एलिजिबिलिटी, आयु सीमा, सेलेक्शन प्रोसेस और अन्य जानकारी हासिल कर लें.
यहां देखें महत्वपूर्ण डिटेल
| महत्वपूर्ण तिथियां | तारीख |
|---|---|
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 04 जून 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 24 जून 2026 |
| फीस जमा करने की लास्ट डेट | 24 जून 2026 |
| आवेदन फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट | 01 जुलाई 2026 |
शैक्षणिक योग्यता
एक्साइज कांस्टेबल की इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड होना चाहिए. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास होना जरूरी है. शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें.
आयु सीमा (01 जुलाई 2026 के अनुसार)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.
फिजिकल एलिजिबिलिटी
पुरुष उम्मीदवार
- लंबाई: 167.6 सेमी
- सीना: 80 सेमी (फुलाने पर 85 सेमी)
महिला उम्मीदवार
- लंबाई: 152 सेमी
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये प्रति महीने मिलेंग. सेलेक्शन के बाद शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 19,900 प्रति महीने के करीब होगी. इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी. सभी भत्तों को जोड़ने के बाद मासिक इन-हैंड सैलरी शुरुआती स्तर पर लगभग 30,000 से 40,000 रुपये या उससे अधिक हो सकती है, जो समय-समय पर बढ़ती रहती है.
कैसे होगा चयन?
- UPSSSC PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- मुख्य लिखित परीक्षा
- शारीरिक माप परीक्षण (PMT) / शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
आवेदन करने के लिए देना होगा शुल्क
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 25 रुपये
- एससी/एसटी- 25 रुपये
- दिव्यांग (PH) – 25 रुपये
पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं.
UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले ऑफिशिय वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 या Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें.
- फोटो, साइन और अन्य डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट फ्यूचर के लिए सेव कर लें.
यह भी पढ़ें- UP पॉलिटेक्निक काउंंसलिंग का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगी पहली अलॉटमेंट लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










