5 दिनों का रोजगार मेला शुरू, 20000+ नौकरी, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Updated:
विज्ञापन

बिहार जॉब फेयर (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

Bihar Rojgar Mela 2026: पटना के ज्ञान भवन में 19 अगस्त से लेकर 23 अगस्त से जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है. युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का कहना है कि इस मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को एक ही स्थान पर प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर उपलब्ध कराना है. इस बार 20 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है और 80 से अधिक कंपनियां अपनी सहमति दे चुकी हैं.

विज्ञापन

Bihar Rojgar Mela 2026: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है. . बिहार की राजधानी पटना में आज यानी 19 अगस्त से राज्य का सबसे बड़ा रोजगार मेला शुरू हो रहा है. यह रोजगार मेला 23 अगस्त तक चलेगा. पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले में 80 से अधिक नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी और करीब 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है.

ज्ञान भवन में लगेगा रोजगार मेला

ये मेगा जॉब फेयर युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से शुरू किया गया है. इस जॉब फेयर का आयोजन ज्ञान भवन में किया जाएगा. मेले का उद्घाटन विभागीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे. अधिकारियों के अनुसार बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, बीमा, रिटेल समेत कई क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे. इसके लिए रजिस्ट्रेशन 19 अगस्त से 23 अगस्त तक कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन है. आप detjob.bihar.gov.in/hi/home पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

image.png
बिहार जॉब फेयर नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

रजिस्ट्रेशन कराना है जरूरी

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए कैंडिडेट्स और नियोजकों दोनों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा. रजिस्ट्रेशन बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर किया जा सकता है. मेले से जुड़ी जानकारी के लिए 18002965656 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है.


ये भी पढ़ें: NTA Exam Reform 2026: 600 एक्सपर्ट हटाए गए, अब 4 स्तर पर होगी Question Paper की जांच

ये कंपनियां लेंगी हिस्सा

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) एचडीएफसी पेमेंट्स बैंक (HDFC Payments Bank) मुथूट माइक्रोफिन (Muthoot Microfin) फ्लिपकार्ट (Flipkart) टीसीआई एक्सप्रेस (TCI Express) जॉनसन लिफ्ट एंड एस्केलेटर (Johnson Lifts & Escalators) टीवीएस क्रेडिट (TVS Credit) ट्रेंट लिमिटेड, टाटा समूह (Trent Limited - Tata Group) रिलायंस रिटेल (Reliance Retail)

10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक को मौका

इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और अन्य टेक्निकल योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स भाग ले सकते हैं. विभिन्न कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी करेंगी.

पहले भी हजारों युवाओं को मिला रोजगार

विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 17 रोजगार और नियोजन मेलों का आयोजन किया जा चुका है. इन आयोजनों के जरिए करीब 8,500 युवाओं को रोजगार मिला है. वहीं 673 नियोजन कैंपों के माध्यम से 13 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी के अवसर मिल चुके हैं.

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का कहना है कि इस मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को एक ही स्थान पर प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर उपलब्ध कराना है. इस बार 20 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है और 80 से अधिक कंपनियां अपनी सहमति दे चुकी हैं.


ये भी पढ़ें: BPSC TRE-4 में किस विषय में कितने पद? 32388 शिक्षक भर्ती की पूरी जानकारी, जानें आवेदन से परीक्षा तक सबकुछ


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन