झारखंड CM के ऐलान के बाद रद्द होंगी ये प्रमुख भर्ती परीक्षाएं, देखें TDPL एजेंसी से जुड़ी 8 परीक्षाओं की लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

Online Exam Representational Image (PC: Freepik)

Jharkhand Cancelled Exams List: झारखंड में छात्र आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फैसले से कई भर्ती प्रक्रियाओं पर ब्रेक लग गया है. विवादित एजेंसी TDPL के जरिए ली गई 14वीं सिविल सेवा, वन विभाग, APP और सिविल जज समेत 8 प्रमुख भर्ती परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं. देखिए किन पदों पर रद्द हुई प्रक्रिया और क्या है पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Jharkhand Jobs Cancelled List: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बाद सरकार एक्शन में है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विवादित और पुरानी भर्तियों को रद्द करने का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद लाखों अभ्यर्थी कंफ्यूजन की स्थिति में हैं. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर किन-किन भर्तियों पर इसका सीधा असर पड़ा है.

राज्य में पेपर विवाद और सीआईडी जांच के चलते कई परीक्षाएं पहले ही रुकी हुई थीं. अब आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल (TDPL) द्वारा ली गई 8 प्रमुख भर्तियों की प्रक्रिया सीधे तौर पर प्रभावित हुई है.

एक नजर में: रद्द और प्रभावित 8 प्रमुख परीक्षाओं की पूरी डिटेल

क्र.परीक्षा का नामकुल पदपरीक्षा - रिजल्ट की स्थितिवर्तमान स्थिति
114वीं सिविल सेवा रेगुलर पीटी1031.10 लाख शामिल, 2204 मुख्य परीक्षा के लिए सफल25 जुलाई की मुख्य परीक्षा स्थगित, अब प्रक्रिया रद्द
2सिविल सेवा बैकलॉग पीटी 202307125 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफलCID जांच के कारण मुख्य परीक्षा स्थगित, प्रक्रिया रद्द
3सिविल सेवा बैकलॉग पीटी 202545759 अभ्यर्थी सफल घोषित8-10 अगस्त की मुख्य परीक्षा स्थगित, प्रक्रिया रद्द
4फॉरेस्ट रेंज अफसर170743 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण11-13 अगस्त की शारीरिक जांच स्थगित
5सहायक वन संरक्षक (ACF)78368 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सफल17-18 अगस्त की शारीरिक जांच स्थगित
6एपीपी (APP) रेगुलर नियुक्ति13420 दिसंबर को पीटी, 2515 अभ्यर्थी सफलआगामी प्रक्रिया प्रभावित
7एपीपी (APP) बैकलॉग नियुक्ति2613 दिसंबर को पीटी, 351 अभ्यर्थी सफलप्रक्रिया प्रभावित
8सिविल जज जूनियर138पीटी में 1844 अभ्यर्थी सफल घोषितआगे की प्रक्रिया अटकी

सिविल सेवा परीक्षाएं: मुख्य परीक्षा से ठीक पहले लगी रोक

  • 14वीं सिविल सेवा (103 पद): 564 केंद्रों पर 1.10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पीटी दी थी. 2 जुलाई को रिजल्ट आने के बाद 2204 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए थे, जिसे 25 जुलाई को होना था लेकिन स्थगित कर दिया गया.
  • बैकलॉग पीटी (2023 और 2025): 7 पदों वाली 2023 बैकलॉग और 45 पदों वाली 2025 बैकलॉग दोनों परीक्षाओं की मुख्य परीक्षाएं अगस्त में होनी थीं, जिन्हें सीआईडी जांच के चलते रोक दिया गया था.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द होते ही छलके खुशी के आंसू, Video में देखें छात्रों का जश्न

वन विभाग की भर्तियां: फिजिकल टेस्ट के मुहाने पर अटकी प्रक्रिया

  • फॉरेस्ट रेंज अफसर (170 पद): मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद 743 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालिफाई हुए थे. 11 से 13 अगस्त तक होने वाली शारीरिक जांच परीक्षा को ऐन वक्त पर स्थगित करना पड़ा.
  • सहायक वन संरक्षक (78 पद): 368 सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच 17 से 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, जिसे रोक दिया गया.

अभियोजन और न्यायिक सेवा की भर्तियां

  • असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (APP): रेगुलर के 134 पदों पर 2515 और बैकलॉग के 26 पदों पर 351 अभ्यर्थी पीटी में सफल हुए थे, जिनका आगे का चरण अब नए सिरे से तय होगा.
  • सिविल जज जूनियर (138 पद): इस परीक्षा में पीटी के आधार पर 1844 अभ्यर्थी सफल हुए थे, लेकिन एजेंसी विवाद के चलते यह प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ सकी.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द होने से एक झटके में गई 1975 की नौकरी, भारी बारिश में सचिवालय गेट पर बैठे प्रभावित कर्मचारी

(Note: ये जानकारी प्रभात खबर न्यूजपेपर में प्रकाशित खबर पर आधारित हैं)


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola