एक झटके में 1975 की नौकरी गई, भारी बारिश में सचिवालय गेट पर बैठे प्रभावित कर्मचारी
सचिवालय गेट पर प्रभावित कर्मचारी/ Prabhat Khabar Network
सोमवार को JSSC CGL नियुक्ति रद्द होने के आदेश के बाद मंगलवार को चयनित 1975 कर्मियों को सचिवालय में प्रवेश से रोक दिया गया. भारी बारिश के बीच वे प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं.
सुनील चौधरी की रिपोर्ट
रांची. कल तक जो युवा सचिवालय के प्रोजेक्ट भवन में ASO CI और LDC जैसे पदों पर फाइल चला रहे थे. आज सुबह वही गेट के बाहर खड़े हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को JSSC CGL की नियुक्ति रद्द करने का आदेश जारी किया था.
प्रोजेक्ट भवन में घुसने से रोका
इसके अगले ही दिन मंगलवार को चयनित 1975 कर्मियों को प्रोजेक्ट भवन में घुसने से रोक दिया गया. भारी बारिश के बीच सभी प्रभावित कर्मचारी सचिवालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन कर रहे हैं.
नहीं मिला कोई लिखित नोटिस
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमें काम पर नहीं आने का कोई लिखित नोटिस नहीं मिला है फिर भी पुलिसकर्मी हमें अंदर जाने से रोक रहे हैं. JSSC CGL 2023 की इस नियुक्ति में कुल 1975 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था.
ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द होने के बाद प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, सड़क पर उतरे कर्मचारी
एक आदेश के बाद नौकरी समाप्त
एक आदेश के बाद सभी की नौकरी समाप्त कर दी गई है. कर्मचारियों की मांग है कि सरकार जल्द स्पष्ट जवाब दे और बिना नोटिस नौकरी से हटाने के फैसले पर पुनर्विचार करे. इस पूरे मामले को लेकर सचिवालय परिसर में तनाव का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
ये भी पढ़ें: JSSC CGL मामला: पत्थलगड्डा के BSO को पुलिस ने लिया हिरासत में, CID के निर्देश पर पूछताछ शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









