जेजेएमपी के खिलाफ गुमला पुलिस की कार्रवाई, पांच लाख का इनामी उग्रवादी समेत चार गिरफ्तार, AK-56 व SLR बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार उग्रवादी/ Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला पुलिस ने जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर रामदेव लोहरा समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कई घातक हथियार भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी / दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

विज्ञापन

गुमला. गुमला पुलिस को उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने डुमरी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अभियान चलाकर संगठन के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में जेजेएमपी का सबजोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ काका भी शामिल है. रामदेव लोहरा पर झारखंड पुलिस की ओर से पांच लाख रुपये का इनाम घोषित बताया जा रहा है. पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से कई बड़े हथियार भी बरामद किए हैं.

इन चार लोगों की हुई गिरफ्तारी

क्रमनामपिता/पतापद/भूमिका
1रामदेव लोहरापिता बालमुकुंद लोहरा, ग्राम बिंगाडा, थाना लातेहार, जिला लातेहारSZM, JJMP. पांच लाख इनामी
2अरविंद नायकपिता सहदेव नायक, ग्राम कोने, थाना लातेहार, जिला लातेहारएरिया कमांडर (AC), JJMP
3मुनेश्वर सिंहपिता सोहराई सिंह, ग्राम किता मक्का, थाना जोबांग, जिला लोहरदगाJJMP सदस्य
4जितेंद्र लोहराग्राम उजरा, थाना डुमरी, जिला गुमला

संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर थे सक्रिय

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रामदेव लोहरा के अलावा गिरफ्तार किए गए तीन अन्य उग्रवादी भी संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय थे. बताया जा रहा है कि जेजेएमपी के सुप्रीमो रामदेव उरांव की गिरफ्तारी के बाद संगठन को गुमला जिले में फिर से सक्रिय करने और उसका विस्तार करने की योजना बनाई जा रही थी. इसी उद्देश्य से चारों उग्रवादी लातेहार से गुमला पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें: प्रिंस खान के गुर्गों से धनबाद पुलिस की मुठभेड़, दो शूटर घायल; तीसरा फरार

हथियारों का जखीरा बरामद

गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है —

  • 01 एके-56 राइफल मैगजीन सहित
  • 01 एसएलआर राइफल मैगजीन सहित
  • 01 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल
  • एके-47, एसएलआर व सेमी-ऑटोमैटिक राइफल के जिंदा कारतूस
  • 01 वॉकी-टॉकी
  • 08 मोबाइल फोन
  • 01 वाई-फाई डोंगल
  • प्रतिबंधित जेजेएमपी/नक्सली पर्चे


भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री बरामद / Prabhat Khabar Network
भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री बरामद / Prabhat Khabar Network

जेजेएमपी के विस्तार की कोशिश को झटका

इस कार्रवाई को गुमला पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. पुलिस की कार्रवाई से जिले में जेजेएमपी के विस्तार की कोशिश को बड़ा झटका लगा है. गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ के आधार पर संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

ये भी पढ़ें: गुमला में बारिश से आमजन परेशान लेकिन किसानों के चेहरे खिले

गुमला एसपी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

गुमला एसपी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान, बरामद हथियार और पुलिस अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola