गुमला में बारिश से आमजन परेशान लेकिन किसानों के चेहरे खिले
बारिश के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी| Prabhat Khabar Network
गुमला में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश धान की फसल के लिए वरदान साबित हो रही है।
गुमला. जिले में मंगलवार सुबह से लगातार बारिश होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सुबह से हो रही बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई.
जलजमाव के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी
बारिश का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर देखने को मिला. सुबह बारिश के बीच बच्चों को स्कूल जाने के लिए घरों से निकलना पड़ा. कई बच्चे छाता लेकर तो कुछ बरसाती पहनकर स्कूल पहुंचे. ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची और खराब सड़कों पर जलजमाव के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई. अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल भेजने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पलटा हाइवा, चालक ने कूदकर बचाई जान, खलासी फंसा
किसानों के लिए राहत
वहीं, लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। खेतों में धान सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए बारिश को काफी फायदेमंद माना जा रहा है. बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से किसानों को सिंचाई की चिंता कुछ कम हुई है. किसान उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो फसलों की पैदावार अच्छी होगी. हालांकि लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनने की आशंका भी बनी हुई है.

आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए