तीसरी सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा बसिया, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन

जला चढ़ाते भक्त | Prabhat Khabar Network

सावन की तीसरी सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

विज्ञापन

गुमला. बसिया में सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. प्रखंड क्षेत्र के महादेव कोना, सिद्धमा शिवालय, बूढ़ा महादेव तुरबुंगा शिवालय, बाघमुंडा मंदिर सहित प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे. सोमवारी को लेकर स्थानीय पूजा समिति द्वारा मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशान नहीं हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थी. जहां श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की. इस दौरान शिवालयों में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार लगी रही.

मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान रहा. वहीं सावन पूर्णिमा को लेकर महादेव कोना शिव मंदिर तिर्रा में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम अंतर्गत अखंड हरिकीर्तन सह भंडारा का आयोजन किया गया है. जिसका शुभारंभ 26 अगस्त को प्रात: आठ बजे कलशयात्रा के साथ होगा. इसके पश्चात 10.30 बजे से अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ किया जायेगा. अखंड हरिकीर्तन का समापन 28 अगस्त को होगा. उक्त दिन के एक बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किय जायेगा. इस बीच भंडारा भी चलाया जायेगा.

ये भी पढ़ें: मूक-बधिर बच्चों ने सांकेतिक भाषा में गाया राष्ट्रगान, गुमला में स्वतंत्रता दिवस समारोह ने जीता दिल

ये भी पढ़ें: गुमला में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola