अचानक पलटा टेंपो, 6 साल की बच्ची और गर्भवती महिला भी घायल

विज्ञापन

घायल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के कामडारा में टेंपो पलटने से एक छह वर्षीय बच्ची और गर्भवती महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले के कुरकुरा थाना के बॉर्डर के समीप टेंपो पलटने से एक छह वर्षीय बच्ची व एक गर्भवती महिला सहित तीन अन्य महिलाएं घायल हो गयी. घायलों में बच्ची कोंसकेली निवासी अर्पिता डुंगडुंग, गर्भवती महिला दीपिका इंदवार, शांति डुंगडुंग, प्रतिमा डुंगडुंग, रेबिका सोरेंग आदि शामिल हैं.

विज्ञापन

सभी घायल टेंपों में बैठकर कोंसकेली गांव से कामडारा जा रहे थे. इसी दौरान बालाघाट पुल के समीप टेंपों पलट गयी. दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों की मदद की और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया.

जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा की बाइक को पीछे से मारी टक्कर, छात्रा समेत दो घायल

ये भी पढ़ें: गुमला में आंगनबाड़ी सेविकाओं का धरना, 30 हजार न्यूनतम मानदेय समेत 6 मांगों को लेकर DC को सौंपा ज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola