स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा की बाइक को पीछे से मारी टक्कर, छात्रा समेत दो घायल
सड़क दुर्घटना,प्रतिकात्मक फोटो
डुमरी में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में स्कूली छात्रा और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
गुमला. डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक व एक स्कूली छात्रा घायल हो गये. घायल छात्रा सारंगडीह (वर्तमान में कांजी) निवासी महिला एक्का (17) प्लस टू विद्यालय टांगरडीह में 11वीं की छात्रा है. छात्रा युवक के साथ उसके बाइक से स्कूल जा रही थी.
आपके शहर में
इसी दौरान टांगरडीह की ओर से आ रही एक पल्सर बाइक (एचआर 10एयू 4374) ने पीछे से छात्रा की बाइक को टक्कर मार दिया. टक्कर इतना जोरदार था कि दूसरे बाइक पर सवार छात्रा व युवक सड़क पर दूर जा गिरे. इस घटना में छात्रा को माथे पर चोट लगी, जबकि युवक के माथा, चेहरा व पैर में चोट लगी.
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अलबेल केरकेट्टा द्वारा उनका इलाज किया गया.
ये भी पढ़ें: NH की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा! गुमला में NHAI से अतिक्रमण हटाने की मांग
ये भी पढ़ें: गुमला में बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा, KCC और ऋण वितरण में तेजी लाने का निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए