स्वास्थ्य व्यवस्था लाचार! इमरजेंसी में नहीं मिले डॉक्टर, नप अध्यक्ष ने जतायी नाराजगी
निरीक्षण करते नप अध्यक्ष
सरायकेला सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर न मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने नाराजगी जताई और स्वास्थ्य विभाग से सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.
सरायकेला : सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल उस समय खुली जब एक मरीज को लेकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड पार्षद को वहां एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला. डॉक्टर करीब 40 मिनट की देरी से पहुंचे जिसके बाद मरीज का इलाज शुरू हुआ. इसे लेकर नप अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री को लिखित शिकायत भेजने की चेतावनी दी.
गायब मिले ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और कर्मी
नप अध्यक्ष ने अस्पताल के ड्यूटी रोस्टर की जांच की, जिसमें कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल सिविल सर्जन डॉ. सरजू प्रसाद सिंह और अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पीएम बाड़ा से फोन पर संपर्क कर पूरी स्थिति से अवगत कराया.
स्वास्थ्य मंत्री को भेजी जाएगी लिखित शिकायत
अस्पताल पहुंचे हॉस्पिटल मैनेजर को व्यवस्था सुधारने और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के कड़े निर्देश दिये गये. नप अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इमरजेंसी सेवाओं में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने पूरे मामले और अनुपस्थित कर्मियों की सूची राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य विभाग के सचिव को लिखित रूप में भेजने की चेतावनी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रताप कुमार मिश्रा
प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









