तिरुलडीह में वाहन जांच अभियान, 700 सीएफटी अवैध बालू जब्त

Updated:
विज्ञापन

जब्त हाइवा

तिरुलडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू लदा एक हाईवा जब्त किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

चांडिल. तिरुलडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात एक हाइवा को जब्त किया है. वाहन से करीब 700 सीएफटी अवैध बालू बरामद किया गया है. इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

देर रात वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया वाहन

जानकारी के अनुसार, तिरुलडीह थाना क्षेत्र में पुलिस को अवैध रूप से बालू के परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में देर रात विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान एक संदिग्ध हाइवा को रोका गया. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में बालू लदा पाया गया.

कागजात नहीं मिलने पर की गयी जब्ती

पुलिस ने वाहन चालक से बालू से संबंधित वैध कागजात मांगे, लेकिन चालक कोई भी संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सका. प्रथम दृष्टया बालू के अवैध पाए जाने पर पुलिस ने हाईवा को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि जब्त वाहन में लगभग 700 सीएफटी बालू लदा हुआ था, जिसे तिरुलडीह थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है.

खनन के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध बालू के खनन और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. मामले की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गयी है ताकि बालू के स्रोत और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा सके. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola