कोयला लदी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग, जानें आगे क्या
आग बुझाते दमकल कर्मी
चांडिल रेलवे स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी की बोगी में अचानक आग लग गई. दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, कोई हताहत नहीं हुआ.
चांडिल: चांडिल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सोमवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब आसनसोल जा रही कोयला लदी मालगाड़ी की एक बोगी में अचानक आग लग गयी. धुआं निकलता देख स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर विष्णु तांती को दी. स्टेशन मास्टर की मुस्तैदी से बिना देर किए दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी.

दमकल विभाग की तत्परता से आग पर पाया गया काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम अग्निशमन वाहन के साथ तुरंत चांडिल रेलवे स्टेशन पहुंची. इसके बाद दमकल कर्मियों ने मालगाड़ी पर पानी की बौछार कर कोयले के अंदर सुलग रही आग को बुझाने का काम किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया.
समय रहते स्थिति को संभालने के कारण आग आसपास की अन्य बोगियों तक नहीं फैल सकी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









