बारिश : ‘आफत या राहत’, कहीं डूबी सड़कें, तो कहीं खिले किसानों के चेहरे
बारिश के बाद खरसावां के चांदनी चौक का नजारा
सरायकेला-खरसावां में लगातार बारिश से सड़कों पर जलजमाव, ड्रेनेज व्यवस्था की खुली पोल. किसानों के लिए बारिश बनी वरदान, धान की रोपाई में आई तेजी.
खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार से हो रही बारिश दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही. सुबह झमाझम हुई बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा. खराब मौसम और सड़कों पर पसरे सन्नाटे से लोग जरूरी कार्यों से ही घरों से बाहर निकले, जिससे बाजारों में भी रौनक नदारद रही.
जलजमाव से खुली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल
लगातार बारिश ने जिले की जल निकासी और ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी है. निचले इलाकों के कई घर और सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल इस समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है.
किसानों के लिए वरदान बनी बारिश
एक तरफ जहां बारिश आम नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनी, वहीं किसानों के लिए यह राहत लेकर आई है. झमाझम बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्यों में तेजी आ गयी है. पर्याप्त नमी मिलने से किसान धान की रोपाई और गछियान के कार्यों में जुट गए हैं. किसानों का मानना है कि समय पर हुई इस बारिश से धान की खेती को बंपर फायदा मिलेगा और कृषि कार्यों को जरूरी गति मिल सकेगी. मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश की संभावना जताई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शचिंद्र कुमार दाश
शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









