चांडिल डैम के 13 रेडियल गेट से छोड़ा जा रहा 750 क्यूमेक्स पानी

Updated:
विज्ञापन

चांडिल डैम

चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण 13 रेडियल गेट खोल दिए गए हैं. प्रशासन ने सुवर्णरेखा और खरकई नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

चांडिल. क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि हुई है, जिसके बाद मंगलवार को डैम के 13 रेडियल गेट खोले गये हैं. सुबह जलाशय का जलस्तर 179.70 मीटर दर्ज किया गया, जिससे सुरक्षा के मद्देनजर डैम से कुल 750.42 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है.

चांडिल डैम से निकलता पानी | Prabhat Khabar Network
चांडिल डैम से निकलता पानी

नदी किनारे जाने पर पाबंदी

डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़ने के बाद सुवर्णरेखा और खरकई नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने चेतावनी जारी की है. लोगों और मवेशियों को नदी के करीब न जाने की सलाह दी गयी है. अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील कि गयी है.

बारिश के हालात पर लगातार नजर

डैम प्रबंधन लगातार बारिश और जलाशय पर नजर रखे हुए है. अधिकारियों के अनुसार, बारिश की स्थिति को देखते हुए गेटों की संख्या और उनकी ऊंचाई में फेरबदल किया जा सकता है. प्रशासन ने सभी से सतर्क रहने और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola