काल बना सांप! खरसावां में सोते वक्त भाई-बहन की मौत, मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

शिवा जोंकों (फाइल फोटो)

खरसावां के संतारी गांव में जहरीले सांप के डसने से दो बच्चों की मौत हो गई. समय पर इलाज न मिलने से भाई-बहन ने दम तोड़ दिया, गांव में शोक की लहर है.

विज्ञापन

खरसावां: खरसावां के संतारी गांव में मंगलवार को घर में जमीन पर सो रहे भाई-बहन को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे दोनों की मौत हो गयी. इसके बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सोते वक्त सांप ने काटा

जानकारी के अनुसार, शिवा जोंकों (11) और उसकी बहन सीमा जोंकों (14) सोमवार की रात अपने घर में जमीन पर बिछावन लगाकर सो रहे थे. मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे सोते वक्त एक जहरीले सांप ने दोनों को डंस लिया. बच्चों द्वारा परिजनों को इसकी जानकारी दिए जाने के बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी शुरू हुई.

मृतक सीमा जोंकों  का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
सीमा जोंकों (फाइल फोटो)

लगातार बारिश बनी बाधा, रास्ते में तोड़ा दम

क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में भारी विलंब हुआ. घटना के लगभग पांच घंटे बाद दोनों को सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही शिवा जोंकों ने दम तोड़ दिया. वहीं, बहन ने अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली. डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें, तुरंत अस्पताल जाएं

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल जाती, तो दोनों की जान बच सकती थी. इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सर्पदंश की स्थिति में ओझा-गुणी या झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने के बजाय पीड़ित को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाना ही जीवन की रक्षा कर सकता है. एक साथ दो बच्चों की अर्थी उठने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है.

खरसावां के संतारी में जहरीले सांप के डसने से भाई बहन की मौत के बाद घर पर पसरा मातम | Prabhat Khabar Network
घर के बाहर लगी लोगों की भीड़


विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola