JPSC-JSSC Protest: धरना-प्रदर्शन के दौरान सदर अस्पताल में भर्ती हुए सभी स्टूडेंट्स आज होंगे डिस्चार्ज
सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्रनाथ महतो | Prabhat Khabar Network
रांची सदर अस्पताल में भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्र अब स्वस्थ हैं। अस्पताल प्रबंधन ने आज सभी छात्रों को डिस्चार्ज करने की योजना बनाई है।
रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में घायल स्टूडेंट्स का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा था. अस्पताल प्रबंधन छात्र नेता देवेंद्र महतो के साथ ही सभी स्टूडेंट्स को आज डिस्चार्ज करने की योजना तैयार कर रही है. अस्पताल में इलाजरत इन सभी की हालत बेहतर बताई जा रही है.
आपके शहर में
धरना-प्रदर्शन के दौरान हुए थे भर्ती
ज्ञात हो कि पिछले दिनों हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान पलामू निवासी छात्र राहुल क्रांति, मनीष कुमार सिंह और उम्मे हबीबा नाम की छात्रा को अस्पताल में एडमिट किया गया था. इनमें से हबीबा को पिछले मंगलवार को भर्ती किया गया था.
ये भी पढ़ें: JSSC CGL cancelled: छात्रों में जश्न, खुशी से छलके आंसू, मांगें माने जाने पर भावुक हुए अभ्यर्थी
स्टूडेंट्स स्थिति पहले से बेहतर
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह ने सोमवार देर रात को सभी स्टूडेंट्स से मिलकर उनके हेल्थ बुलेटिन के बारे में जानकारी जुटाई. उन्होंने कहा कि सभी स्टूडेंट्स पहले से कहीं बेहतर स्थिति में हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC मामला : अभय तिवारी ने कहा- सेटिंग से मैं भी हुआ पास, रिमोट एक्सेस से सॉल्वर ग्रुप हल करता था पेपर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए