झारखंड में भारी बारिश की संभावना, इन जिलों में रेड अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

बारिश सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड के चतरा, हजारीबाग व रामगढ़ में भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी किया है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather News: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और मानसून सक्रिय होने से मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को चतरा, हजारीबाग व रामगढ़ में भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी किया है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गयी है. वहीं गढ़वा, पलामू व लातेहार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, बोकारो, धनबाद, कोडरमा व गिरिडीह में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है.

19 अगस्त का मौसम

वहीं 19 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा व गुमला में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जिलों में कहीं-कहीं बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश के बीच बीच में धूप निकलने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 21 अगस्त को कई जिलों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: JPSC Student Protest: CID की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य के PA ब्रज कुमार राम गिरफ्तार

रांची में छह मिमी बारिश हुई

सोमवार को रांची में दोपहर बाद छह मिमी बारिश दर्ज हुई. सबसे अधिक कोडरमा में 42 मिमी बारिश हुई. जमशेदपुर में 16 मिमी, बोकारो में 41 मिमी, देवघर में सात मिमी, खूंटी में एक मिमी और बहरागोड़ा में 16 मिमी बारिश हुई.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द हुई तो चली जाएगी नौकरी? 2 हजार कर्मचारियों को सता रहा डर, प्रोजेक्ट भवन के बाहर बनाई मानव श्रृंखला

राज्य में अभी भी 18% कम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड में एक जून से 17 अगस्त 2026 तक सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है. पश्चिमी सिंहभूम में इस अवधि में सामान्य से 35 प्रतिशत अधिक और सिमडेगा में एक प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है. जबकि रांची में अभी भी चार प्रतिशत कम बारिश हुई है.

ये भी पढ़ें: JPSC Student Protest: तीन दिनों की पूछताछ के बाद पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते जेल भेजे गये


विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola