झारखंड के 4 शहरों में जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, सरकार ने केंद्र से मांगी राशि

Updated:
विज्ञापन

बस की सांकेतिक तस्वीर

झारखंड सरकार ने रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में 400 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना बनाई है. यह पहल सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करेगी.

विज्ञापन

400 Electric Buses in Jharkhand : झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है. सरकार ने चारों शहरों के लिए कुल 400 ई-बसों का प्रस्ताव तैयार किया है. इसके तहत प्रत्येक शहर में 100-100 ई-बसें चलाने का प्रस्ताव है. इनमें स्टैंडर्ड, मिडी और मिनी बसें शामिल हो सकती हैं. ई-बसों की खरीद केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत की जायेगी. वित्त विभाग की मंजूरी के बाद संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जायेगा. प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद बसों की खरीद और संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

तैयार होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

ई-बसों के संचालन से पहले चारों शहरों में जरूरी आधारभूत सुविधाएं विकसित की जायेगी. इसके तहत बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन, संचालन व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जायेगा. बसों के परिचालन के लिए रूट और यात्रियों की जरूरत के अनुसार व्यवस्था विकसित करने की योजना है.

ये भी पढ़ें: JPSC Student Protest: CID की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य के PA ब्रज कुमार राम गिरफ्तार

निजी वाहनों पर निर्भरता घटाने की तैयारी

सरकार का मानना है कि ई-बसों के परिचालन से शहरों में लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होगा. सार्वजनिक परिवहन मजबूत होने से निजी वाहनों पर निर्भरता और सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द हुई तो चली जाएगी नौकरी? 2 हजार कर्मचारियों को सता रहा डर, प्रोजेक्ट भवन के बाहर बनाई मानव श्रृंखला


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola