JSSC CGL हो गई रद्द, जानें झारखंड के किन पदाें पर होती हैं भर्तियां
लैपटाॅप चलाते हुए स्टूडेंट की AI जनरेटेड फोटो
Jharkhand Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए JSSC CGL से जुड़ा अपडेट सामने आया है. जानें JSSC CGL से किन पदों पर भर्तियां होती है, क्या है Eligibility और Selection Process और परीक्षा क्यों रद्द की गई.
Jharkhand Sarkari Naukri 2026: झारखंड में छात्र JSSC CGL समेत भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी के विरोध में करीब 24 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे थे. ऐसे में 17 अगस्त 2026 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक के बाद परीखा रद्द करने की घोषणा की है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की झारखंड में JSSC CGL के जरिए किन पदों पर भर्तियां होती हैं.
JSSC CGL Latest Update 2026: जानिए हाल में आया फैसला
JSSC CGL की परीक्षा रद्द करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि JSSC CGL समेत भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी के अलावा, 2014 से हुई सभी छोटी-बड़ी गड़बड़ियों की व्यापक जांच की जाएगी. हम केंद्र सरकार द्वारा MMDR एक्ट में किए गए बदलावों पर चर्चा करने के लिए जल्द ही बैठक करेंगे; जरूरत पड़ने पर, हम इस खास मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए विशेष सत्र भी बुला सकते हैं.
About JSSC CGL Exam: जानिए इसके बारे में
झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के बीच JSSC CGL यानी झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा काफी लोकप्रिय है. JSSC CGL की परीक्षा के जरिए अलग-अलग सरकारी विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी स्तर के पदों पर कैंडिडेट की नियुक्ति की जाती है.
ये भी पढ़ें: JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर फूट-फूटकर रोए नियुक्त अभ्यर्थी, बोले- एक पल में हम हो गए बेरोजगार
JSSC CGL Posts: जानिए किन पदों पर होती है भर्ती?
- असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर (Assistant Branch Officer)
- जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (Junior Secretariat Assistant)
- लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर (Labour Enforcement Officer)
- प्लानिंग असिस्टेंट (Planning Assistant)
- ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर (Block Welfare Officer)
- ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर (Block Supply Officer)
- सर्किल इंस्पेक्टर-कम-कानूनगो
JSSC CGL Eligibility 2026: जानिए कितनी पढ़ाई है जरूरी
JSSC CGL के लिए सामान्य तौर पर मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है. पिछली भर्ती में उम्र कम से कम 21 वर्ष रखी गई थी, जबकि अधिकतम एज कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग थी.
ये भी पढ़ें: JSSC CGL समेत 14 परीक्षाएं रद्द, देवेंद्र नाथ महतो ने बताया छात्रों की ऐतिहासिक जीत
JSSC CGL Selection Process 2026: कितने स्टेप में होता है सिलेक्शन?
जानकारी के अनुसार JSSC CGL के पदों पर सिलेक्शन प्रोसेस मे सबसे पहले स्टूडेंट को लिखित परीक्षा देनी पड़ती है. इस परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स का डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) होता है. इसके बाद मेरिट और पदवार नियमों के आधार पर अंतिम चयन किया जाता है. अलग अलग पोस्ट के लिए सिलेक्शन प्रोसेस में कुछ अंतर हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Jharkhand GK: JPSC और JSSC परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं झारखंड GK के ये सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









