रक्षाबंधन पर भाई-बहनों की मौज, बंद रहेंगे बिहार और झारखंड के स्कूल

Updated:
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर स्कूलों में छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर)

Raksha Bandhan Holiday: 28 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा. बिहार और झारखंड में धूमधाम से ये पर्व मनाया जाता है. ये फेस्टिवल भाई-बहनों का है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बिहार और झारखंड के स्कूलों में इस खास मौके पर छुट्टी है कि नहीं.

विज्ञापन

Raksha Bandhan Holiday: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक है. इस खास मौके पर स्कूल जाने वाले छात्रों को भी छुट्टी का इंतजार रहता है. बिहार और झारखंड में रक्षाबंधन के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी (School Holiday In August) रहेगी. ऐसे में छात्र-छात्राएं परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे.

रक्षाबंधन पर स्कूलों में रहेगी छुट्टी

रक्षाबंधन (Rakshabandhan Festival) के दिन भाई-बहन एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधते हैं और भाई अपनी बहन को उपहार देता है. त्योहार को देखते हुए स्कूलों के अवकाश कैलेंडर में भी छुट्टी का प्रावधान किया गया है. बिहार और झारखंड के सरकारी स्कूलों में रक्षाबंधन के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे.

कब है रक्षाबंधन?

साल 2026 में रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन भाई-बहन राखी का त्योहार मनाते हैं. बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भगवान से उनकी लंबी आयु और स्वस्थ्य जीवन की प्रार्थना करती हैं. वहीं भाई अपने बहनों को गिफ्ट्स देते हैं.

बिहार के स्कूलों में छुट्टी

बिहारके सरकारी स्कूलों के लिए जारी छुट्टियों के कैलेंडर से पता चलता है कि रक्षाबंधन के अवसर पर छुट्टी निर्धारित की गई है. प्राइवेट स्कूलों में इस दिन छुट्टी रहेगी. हालांकि, छुट्टियों में मामूली बदलाव हो सकता है. छात्रों और अभिभावकों को अपने स्कूल की ओर से जारी नोटिस भी जरूर देख लेना चाहिए.

झारखंड में भी स्कूल रहेंगे बंद

झारखंड में भी रक्षाबंधन के मौके पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी. छात्र इस दिन अपने भाई-बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मना सकेंगे. स्कूल कब से दोबारा खुलेंगे, इसकी जानकारी संबंधित स्कूल के कैलेंडर या नोटिस से मिल सकती है.

छात्रों को मिली त्योहार की छुट्टी

रक्षाबंधन की छुट्टी छात्रों के लिए त्योहार को परिवार के साथ मनाने का अच्छा मौका है. भाई-बहन राखी बांधने, मिठाई खिलाने और एक-दूसरे के साथ समय बिताने के साथ इस दिन को खास बना सकते हैं.


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन