Raksha Bandhan Hindi Speech: ऐसे दें 2-3 मिनट की दमदार स्पीच, जानें बोलने का सही तरीका

Updated:
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर स्पीच देती हुई छात्रा का AI जनरेटेड फोटो

Raksha Bandhan Speech in Hindi: रक्षाबंधन पर स्कूल में भाषण देने जा रहे हैं तो जानें 2-3 मिनट की शानदार स्पीच आइडिया, भाषण की शुरुआत कैसे करें, मंच पर कैसे बोलें और किन जरूरी बातों का ध्यान रखें.

विज्ञापन

Raksha Bandhan Speech in Hindi: रक्षाबंधन सिर्फ भाई की कलाई पर राखी बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्यार, विश्वास और सम्मान की भावना को मजबूत करता है. कुछ दिनाें में रक्षाबंधन का त्योहार है, ऐसे में स्कूल-कॉलेजों में स्पीच कॉम्पिटिशन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. कई बार वक्त कम होता है और हमें 2 से 3 मिनट में ही अपनी बात खत्म करनी होती है. ऐसे में अगर आपको Raksha Bandhan पर Short Speech देनी है, तो यह आर्टिकल जरूर देखें. स्पीच को अट्रैक्टिव बनाने के लिए जानें टिप्स

About Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का क्या है महत्व?

रक्षाबंधन हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसके सुख, समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती है. भाई भी बहन की रक्षा, सम्मान और हर परिस्थिति में उसका साथ देने का संकल्प लेता है.

How to Start Raksha Bandhan Speech? जानें स्पीच की शानदार शुरुआत करने का तरीका

स्पीच का सबसे जरूरी पार्ट उसका इंट्रो होता है. अगर आपके स्पीच का इंट्राे पार्ट दमदार होगा, तो आगे की पूरी स्पीच ज्यादा अट्रैक्टिव हो जाएगी. आप रक्षाबंधन से जुड़ी कोई छोटी और प्रभावशाली बात कहकर स्पीच की शुरुआत कर सकते हैं.

उदाहरण के लिए:

“आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा सादर नमस्कार. आज मैं उस खूबसूरत रिश्ते की बात करने जा रहा/रही हूं, जिसमें कभी न खत्म होने वाला प्यार, छोटी-छोटी नोकझोंक और जीवनभर एक-दूसरे का साथ छिपा होता है. जी हां, मैं बात कर रहा/रही हूं भाई-बहन के रिश्ते और रक्षाबंधन के पावन पर्व की.” इसके बाद आप रक्षाबंधन के महत्व और भाई-बहन के रिश्ते पर अपनी बात आगे बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर विदेश भेजें राखी, सीवान डाकघर में 185 रुपये से शुरू सेवा, जानिए पूरी प्रक्रिया

Raksha Bandhan 2 Min Speech: 2 मिनट का स्पीच आइडिया

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय/महोदया, सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा सादर नमस्कार.

आज मैं भाई बहन के इस पावन पर्व पर रिश्ते की उस डोर के बार में बात करने वाला हू, जिसमें भाई बहन का प्यार और सम्मान जुड़ा हुआ है. रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसके सुख, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है. भाई भी अपनी बहन की रक्षा करने और हर परिस्थिति में उसका साथ देने का संकल्प लेता है.

भाई-बहन का रिश्ता बहुत खास होता है. इसमें प्यार के साथ छोटी-छोटी नोकझोंक, एक-दूसरे की टांग खिंचाई और ढेर सारी यादें भी शामिल होती हैं. अगर बहन अपने भाई की सफलता में उसका साथ देती है, तो भाई को भी अपनी बहन के सपनों को पूरा करने के लिए उसका हौसला बढ़ाना चाहिए.

आज की व्यस्त जिंदगी में हम अपने रिश्तों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते. ऐसे में यह त्योहार हमें अपने भाई-बहन और परिवार के साथ समय बिताने तथा रिश्तों में प्यार और विश्वास बनाए रखने का अवसर देता है.

अंत में मैं बस इतना कहना चाहूंगा/चाहूंगी कि राखी के धागे में भाई-बहन के पूरे जीवन का प्यार, विश्वास और अपनापन जुड़ा होता है. इसी खूबसूरत संदेश के साथ आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं.

धन्यवाद!

How to End Speech: कैसे करें स्पीच का समापन?

भाषण का अंत भी शुरुआत की तरह प्रभावशाली होना चाहिए. अंत में रक्षाबंधन के संदेश को संक्षेप में दोहराते हुए भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, सम्मान और सहयोग की बात कही जा सकती है.

रिश्तों में मिठास और प्यार की सौगात है राखी,

भाई-बहन के अटूट रिश्ते की पहचान है राखी.

दूरियां चाहे कितनी भी हों, प्यार कम नहीं होता,

भाई-बहन के रिश्ते से खूबसूरत कोई रिश्ता नहीं होता.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर भवनाथपुर में बाहरी मिठाइयों की भरमार, सेहत को लेकर उठे सवाल

Raksha Bandhan Speech Points: जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान

  • रक्षाबंधन का सामाजिक और पारिवारिक महत्व
  • भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का महत्व
  • मुश्किल समय में साथ देने का संदेश
  • बदलते समय में रक्षाबंधन की बदलती भावना
  • परिवार और रिश्तों को मजबूत रखने का संदेश
  • पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और Eco-Friendly Rakhi का संदेश

Speech Represent करने का सही Style क्या होना चाहिए?

अच्छी Speech केवल लिखे हुए शब्दों को पढ़ने से प्रजेंटेबल नहीं बनती. आपका presentation style भी उतना ही महत्वपूर्ण है.

  • काॅन्फीडेंस और चेहरे पर हल्की मुस्कान के साथ स्टेज पर चढ़ें.
  • आवाज न बहुत धीमी हो, न बहुत तेज
  • Eye Contact बनाए रखें
  • हाथों के Gesture का सही इस्तेमाल करें
  • बीच बीच में कुछ रक्षाबंधन से जुड़ी प्रभावशाली बातें कहें

ये भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों को भाई मानकर छात्राओं ने बांधी राखी, दलसिंहसराय थाना परिसर में दिखा भावुक नजारा


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola