कॉलेज जाने की नहीं है जरूरत, घर बैठे सीखें ये 15 स्किल्स, करियर ग्रोथ और होगी छप्पर फाड़ कमाई
काम करते हुए लड़की की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)
Best Online Course: सिर्फ डिग्री के भरोसे नौकरी पाना आज के समय में मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में हर फील्ड के युवा को कुछ एक्सट्रा स्किल सिखने की जरूरत है. करियर के ग्रोथ और अच्छी सैलरी के लिए ये बहुत जरूरी है. यहां हम आपको 15 ऐसे स्किल बताने जा रहे हैं, जिन्हें सिखने के बाद आपके सामने नौकरी के अवसर खुलेंगे.
Best Online Course: आज के दौर में सिर्फ डिग्री होना ही काफी नहीं है. बढ़ते कंप्टीशन के बीच कंपनियां ऐसे कैंडिडेट्स की तलाश करती हैं जिनके पास अतिरिक्त स्किल्स भी हों. अच्छी बात यह है कि अब इंटरनेट की मदद से घर बैठे नई-नई स्किल्स सीखी जा सकती हैं. यदि आप अपनी नौकरी की संभावनाओं को बढ़ाना चाहते हैं या करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो इन स्किल्स को सीखना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. सबसे खास बात ये है कि ये सभी स्किल्स आप घर बैठे ऑनलाइन सिख सकते हैं. कुछ स्किल्स के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्सेज (Free Online Courses) भी मिल जाएंगे और कुछ के लिए आपको फीस देनी होगी.
1.कोडिंग (Coding)
कोडिंग सिर्फ आईटी प्रोफेशनल्स के लिए ही जरूरी नहीं है. इसकी बेसिक जानकारी होने से वेबसाइट, ऐप और डिजिटल प्रोजेक्ट्स को बेहतर तरीके से समझने और मैनेज करने में मदद मिलती है.
2.एक्सेल स्किल्स (Excel Skills)
आज लगभग हर कंपनी डेटा को संभालने और उसका विश्लेषण करने के लिए एक्सेल का इस्तेमाल करती है. बेसिक फॉर्मूला और डेटा मैनेजमेंट सीखकर आप कई क्षेत्रों में अपनी उपयोगिता बढ़ा सकते हैं.
3.नई भाषा सीखें (Language Skills)
एक अतिरिक्त भाषा सीखना आपके करियर के नए रास्ते खोल सकता है. इससे मल्टीनेशनल कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय अवसरों तक पहुंच आसान हो जाती है.
4.एडोब फोटोशॉप (Adobe Photoshop)
फोटो एडिटिंग और डिजाइनिंग की जानकारी मार्केटिंग, मीडिया और कंटेंट इंडस्ट्री में काफी काम आती है. फोटोशॉप सीखकर आप कई क्रिएटिव रोल्स के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं.
5.फोटोग्राफी (Photography Skills)
अच्छी फोटोग्राफी स्किल्स ई-कॉमर्स, मीडिया और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में क्रिएटिविटी लाती है. यह एक उपयोगी और रचनात्मक कौशल है.
6.लेखन कौशल (Writing Skills)
स्पष्ट और प्रभावी तरीके से अपनी बात लिख पाना हर फील्ड में जरूरी है. अच्छी लेखन क्षमता आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है.
7.चैटबॉट डेवलपमेंट (Chatbot Development)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग के बीच चैटबॉट बनाना एक उभरती हुई स्किल है. आज कई प्लेटफॉर्म बिना कोडिंग के भी चैटबॉट बनाना सिखाते हैं.
8.सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO)
SEO की मदद से वेबसाइट और कंटेंट को गूगल जैसे सर्च इंजन में बेहतर रैंक दिलाई जाती है. डिजिटल मार्केटिंग में यह सबसे ज्यादा मांग वाली स्किल्स में से एक है.
9.बजटिंग (Budgeting)
बजट बनाना और फाइनेंशियल योजना तैयार करना पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जीवन में उपयोगी है. मैनेजमेंट से जुड़े रोल में यह स्किल्स विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है.
10.प्रोजेक्ट मैनेजमेंट (Project Management)
यदि आप फ्यूचर में लीडरशिप की भूमिका निभाना चाहते हैं तो प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सीखना जरूरी है. इससे टीम, समय और संसाधनों का बेहतर मैनेजमेंट करना आसान होता है.
11.पब्लिक स्पीकिंग (Public Speaking)
आत्मविश्वास के साथ लोगों के सामने बोलने की क्षमता हर पेशे में काम आती है. ये स्किल आपकी प्रजेंटेशन और लीडरशिप स्किल्स को मजबूत बनाता है.
12.ग्राफिक डिजाइन (Graphic Design)
लोगो, पोस्टर, बैनर और सोशल मीडिया क्रिएटिव तैयार करने की कला आज के डिजिटल दौर में काफी मांग में है.
13.सोशल मीडिया मार्केटिंग (Social Media Marketing)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्रांड और बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए एक्सपर्ट की मांग लगातार बढ़ रही है. यह स्किल फ्रीलांसिंग के अवसर भी प्रदान करती है.
14.माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस (Microsoft Access)
डेटा स्टोर, रिपोर्टिंग और विश्लेषण के लिए इस्तेमाल होने वाला यह टूल अकाउंटिंग, बिजनेस एनालिसिस और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में उपयोगी है.
15.यूएक्स डिजाइन और वीडियो प्रोडक्शन (UX Design & Video Production)
यूएक्स डिजाइन उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने पर केंद्रित होता है, जबकि वीडियो प्रोडक्शन आज के डिजिटल कंटेंट युग की सबसे लोकप्रिय स्किल्स में से एक है. वीडियो कंटेंट की बढ़ती मांग के कारण इस फील्ड में करियर के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: AI के जमाने में कितने काम की है डिग्री? स्किल और नौकरी के बीच क्यों बढ़ रहा गैप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









