रविवार के दिन ही क्यों होती है NEET परीक्षा? नहीं जानते होंगे इसका जवाब 

Updated:
विज्ञापन
NEET Exam on Sundays

डॉक्टर की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

NEET Exam on Sundays: भरी संख्या में हर साल स्टूडेंट्स नीट यूजी परीक्षा देते हैं. लेकिन ये बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि NEET UG परीक्षा रविवार को ही क्यों कराई जाती है.

विज्ञापन

NEET Exam on Sundays: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा 2026 कैंसल कर दी है. ऐसे में छात्र तनाव में हैं. इस परीक्षा में हर साल करीब 23-24 लाख स्टूडेंट्स शामिल होते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि देश की इतनी बड़ी परीक्षा रविवार के दिन ही क्यों आयोजित की जाती है? लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे वजह क्या है. अगर नहीं तो आइए आज जानते हैं कि NEET परीक्षा संडे को ही क्यों होती है.

NEET Exam on Sundays: नीट परीक्षा रविवार को ही क्यों होती है?

इस साल करीब 22 लाख छात्रों ने नीट यूजी परीक्षा दी थी. वहीं पिछले साल भी आंकड़ा इसी आसपास था. इतनी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स की परीक्षा लेने के लिए एग्जाम सेंटर भी ज्यादा बनाए जाते हैं. NTA नीट के लिए स्कूल और कॉलेजों को सेंटर बनाता है. रविवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद होते हैं. इस वजह से परीक्षा के मैनेजमेंट में आसानी होती है. यही कारण है कि नीट यूजी परीक्षा हर साल रविवार को आयोजित की जाती है.

एक्सपर्ट की मानें तो 5000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करना, लाखों प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बड़ी संख्या में एग्जाम में निगरानी के लिए शिक्षकों की तैनाती करना बेहद मुश्किल है. ऐसे में कोई भी गलती न हो इसलिए रविवार के दिन परीक्षा आयोजित की जाती है.

2020-26 तक जानिए कब-कब हुई है नीट यूजी परीक्षा

सालपरीक्षा की तारीखदिन
202013 सितंबर 2020रविवार
202112 सितंबर 2021रविवार
202217 जुलाई 2022रविवार
20237 मई 2023रविवार
20245 मई 2024रविवार
20254 मई 2025रविवार
20263 मई 2026रविवार

2026 में बनाए गए 5000 से ज्यादा सेंटर

NTA द्वारा शेयर की जानकारी के अनुसार, साल 2026 में NEET UG की परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,432 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस बार परीक्षा में कुल 96.92% उपस्थिति दर्ज की गई. कुल 22,75,011 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था और इसमें से  22,05,035 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. 

री-एग्जाम की डेट कब आएगी?

वहीं 12 मई 2026 को NTA द्वारा नीट परीक्षा कैंसल किए जाने के बाद से छात्रों के बीच तनाव का माहौल है. परीक्षा की नई डेट को लेकर NTA ने कहा कि अगले 7-10 दिनों में सूचना दी जाएगी. तथाकथित पेपर लीक को लेकर जांच चल रही है. वहीं अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें- कब आएगी NEET परीक्षा की नई डेट? NTA के DG ने जारी किया बयान 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola