बंगाल में तृणमूल समर्थकों ने भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तस्वीरें और वीडियो वायरल
तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के हत्थे चढ़े भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार की 3 तस्वीरें.
Bengal Chunav 2026: बंगाल की 294 में से 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग के बीच सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरका को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल है.
Bengal Chunav 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के दौरान कुमारगंज विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु सरकार के साथ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने मारपीट की.

भाजपा के एक स्थानीय नेता ने बताया कि मतदान केंद्र के पास टीएमसी समर्थकों द्वारा कथित तौर पर हंगामा किये जाने की सूचना मिलने के बाद जब सरकार मौके पर जा रहे थे, तभी उन्हें पीटा गया.

उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवार पर उस समय हमला किया गया, जब वह मतदान केंद्र की ओर जा रहे थे. संबंधित मतदान केंद्र एक स्कूल परिसर में बनाया गया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शुभेंदु सरकार को जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा, उनके साथ महज एक सुरक्षाकर्मी था. बाद में, उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें गुंडों ने घेर लिया और मारपीट की. घटना के समय मुझे वहां केंद्रीय बल का कोई भी जवान नजर नहीं आया.

केंद्रीय राज्यमंत्री और बालूरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद घटना के जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जायेगा.

उत्तर बंगाल का कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र बालूरघाट लोकसभा क्षेत्र में आता है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 152 निर्वाचन क्षेत्रों में रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









