बिना चालान एक ट्रैक्टर बालू पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना, झारखंड सरकार ने बदली लघु खनिज नियमावली

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, Pic Credit- X
Jharkhand Sand Rules 2026: झारखंड सरकार ने लघु खनिज नियमावली में संशोधन कर सरकारी ठेकेदारों के लिए रॉयल्टी पर बालू लेने की सुविधा खत्म कर दी है. अब उन्हें बाजार दर पर चालान लेकर ही बालू उठाना होगा, अन्यथा 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है.
Jharkhand Sand Rules 2026, रांची, (सुनील चौधरी की रिपोर्ट): झारखंड सरकार ने सरकारी निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले बालू और अन्य लघु खनिजों की आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. अब राज्य में किसी भी सरकारी निर्माण कार्य (सड़क, भवन आदि) के लिए बालू केवल आधिकारिक चालान के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकेगा. ‘झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली 2004’ में संशोधन कर इस नए प्रावधान को लागू कर दिया गया है. खान निदेशालय ने सभी जिलों को संशोधित नियमावली भेजकर इसके अनुरूप कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
अब बाजार दर पर ही बालू लेंगे ठेकेदार
नई नियमावली के लागू होने से अब सरकारी ठेकेदारों को मिलने वाली विशेष छूट खत्म कर दी गई है. पहले सरकारी निर्माण के लिए ठेकेदार केवल रॉयल्टी का दोगुना भुगतान (लगभग 380 रुपये प्रति 100 CFT) करके कहीं से भी बालू उठा लेते थे. लेकिन अब ठेकेदारों को बालू घाट के डीलर से उसी बाजार दर पर बालू खरीदना होगा, जिस पर आम जनता खरीदती है. डीलर द्वारा जारी चालान के बिना बालू का उठाव अवैध माना जाएगा.
Also Read: रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रेलर पर लदा पोकलेन, दो घंटे बाद धनबाद पहुंची कोल्ड फील्ड एक्सप्रेस
अवैध उठाव पर भारी जुर्माने का प्रावधान
झारखंड सरकार ने अवैध बालू के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए दंडात्मक कार्रवाई को बेहद सख्त कर दिया है. यदि बिना चालान के एक ट्रैक्टर बालू या गिट्टी भी पकड़ी जाती है, तो 5 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. बिना वैध चालान के पाए जाने वाले किसी भी लघु खनिज को अब पूरी तरह से अवैध करार दिया जाएगा.
संशोधन की मुख्य वजहें
खान विभाग द्वारा नियमावली में इस बदलाव के पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं. इसके मुताबिक विभाग को सूचना मिली थी कि सरकारी काम के नाम पर ठेकेदार भारी मात्रा में बालू उठाकर उसे खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेच रहे थे. दूसरा ये कि बालू घाटों की नीलामी के बाद घाट संचालकों (डीलरों) ने शिकायत की थी कि उनकी लागत अधिक है, ऐसे में ठेकेदार कम कीमत (केवल रॉयल्टी) पर बालू कैसे ले सकते हैं.
महत्वपूर्ण बदलाव एक नजर में
- अब ठेकेदारों को अधिकृत डीलर से ही लघु खनिज लेना होगा.
- पहले 1.90 रुपये प्रति CFT रॉयल्टी की व्यवस्था थी, जो अब प्रभावी नहीं रहेगी.
- सरकारी निर्माण और निजी निर्माण के लिए बालू की दरें अब एक समान होंगी.
Also Read: लापता युवती या नर कंकाल? बोकारो की 18 वर्षीय बेटी की गुत्थी सुलझाएगा DNA टेस्ट, झारखंड हाईकोर्ट सख्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










