Ranchi Airport पर 10 रुपये में मिलेगी चाय-कॉफी, 20 मई को केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

स्टॉल का निरीक्षण करते केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

Ranchi: रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब सिर्फ 10 रुपये में चाय और कॉफी मिलेगी. नई सुविधा का उद्घाटन 20 मई को केंद्रीय मंत्री करेंगे. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए कई नयी सेवाएं शुरू होंगी. 20 मई को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू रांची पहुंचेंगे और नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टैच्यू, किड्स प्ले जोन, उड़ान यात्री कैफे, लोकल आर्टिस्ट्स एंड हैंडीक्राफ्ट स्टॉल और फ्लाई बरारी का उद्घाटन करेंगे. गुरुवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इन सभी स्टॉलों और तैयारियों का निरीक्षण किया. श्री सेठ ने बताया कि उड़ान यात्री कैफे के खुलने से यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में चाय और कॉफी उपलब्ध होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्चों के लिए प्ले जोन की भी सुविधा

उन्होंने आगे बताया कि इससे आम यात्रियों को राहत होगी. साथ ही बच्चों के लिए प्ले जोन और स्थानीय कलाकारों के लिए हैंडीक्राफ्ट स्टॉल एयरपोर्ट की खूबसूरती और उपयोगिता बढ़ायेंगे. रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से हवाई यात्रियों का सफर और सुखद होगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 20 मई को दिन के 11 बजे आयोजित होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम की सभी तैयारी समय पर पूरी कर लें.

ये भी पढ़ें…

झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई: हिरासत में हुए मौत के 262 मामलों में फिर होगी न्यायिक जांच

आदिवासी आजीविका को नई उड़ान: झारखंड में लगेगा राष्ट्रीय स्तर का वन मेला, खरीदार-विक्रेता होंगे एक मंच पर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola