आदिवासी आजीविका को नई उड़ान: झारखंड में लगेगा राष्ट्रीय स्तर का वन मेला, खरीदार-विक्रेता होंगे एक मंच पर

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में लगेगा राष्ट्रीय स्तर का वन मेला, Pic Credit- AI Only For Symbolism

National Forest Fair Jharkhand: झारखंड वन विभाग सितंबर-अक्तूबर 2026 में राष्ट्रीय स्तर के वन मेले का आयोजन करेगा. इसका उद्देश्य महुआ, शहद और बांस जैसे उत्पादों के जरिए वनवासियों की आजीविका बढ़ाना और निवेशकों को आकर्षित करना है. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

विज्ञापन

National Forest Fair Jharkhand, रांची, (विवेक चंद्रा की रिपोर्ट): वन विभाग झारखंड में राष्ट्रीय स्तर के वन मेले का आयोजन करेगा. इसे लेकर गुरुवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की हुई बैठक में मेले की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण, प्रचार-प्रसार और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई. यह मेला सितंबर-अक्तूबर में आयोजित किया जायेगा. मेले का मुख्य थीम वन आधारित उत्पादों, ट्राइबल हैंडीक्राफ्ट और वन अर्थव्यवस्था के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाना होगा. बताया गया कि इस मेले के माध्यम से झारखंड के लघु वन उत्पादों के खरीदार और विक्रेता को एक साझा मंच मिलेगा. साथ ही वन आधारित उद्योगों, स्टार्टअप और निवेशकों को राज्य की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जायेगा. इसका उद्देश्य लघु वन उत्पादों के संग्राहकों और वनवासियों को बेहतर बाजार और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेले में इन वन उत्पादों का होगा क्रय विक्रय

मेले में महुआ, करंज, साल बीज, मधु, बांस, तुलसी, आंवला और इमली जैसे लघु वन उत्पादों के साथ औषधीय पौधों, हर्बल उत्पादों, प्राकृतिक वेलनेस और हरित उद्योगों का प्रदर्शन एवं क्रय-विक्रय होगा. राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, बैंकर्स, सीएसआर कंपनियां और विभिन्न स्टार्टअप को भी एक मंच पर लाने की योजना है. वन विभाग ने कहा है कि यह मेला आजीविका संवर्धन, जन जागरूकता और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा. इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के वनवासियों, आदिवासियों और ग्रामीण समुदायों को वन उत्पाद आधारित आजीविका से जोड़ना है. बैठक में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डी वेकटेश्वरलू, मुख्य वन संरक्षक एसआर नटेश, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक जमशेदपुर स्मिता पंकज समेत विभिन्न विभागों और संस्थानों के अधिकारी एवं विशेषज्ञ मौजूद थे.

Also Read: Chaibasa: मध्य विद्यालय नोवामुंडी बाजार के शिक्षक की बेटी बनी टाटा डीएवी स्कूल की साइंस टॉपर

वन मेले की खास बातें

  • सितंबर-अक्तूबर में होगा आयोजन
  • वन उत्पादों और ट्राइबल हैंडीक्राफ्ट पर रहेगा फोकस
  • लघु वन उत्पादों के खरीदार और विक्रेता को मिलेगा मंच
  • स्टार्टअप, बैंकर्स और सीएसआर कंपनियां होंगी शामिल
  • महुआ, साल बीज, मधु, बांस समेत कई उत्पादों का प्रदर्शन
  • वनवासियों और ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने पर जोर

Also Read: लापता युवती या नर कंकाल? बोकारो की 18 वर्षीय बेटी की गुत्थी सुलझाएगा DNA टेस्ट, झारखंड हाईकोर्ट सख्त

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola