मोरहाबादी की ओर उमड़ा आदिवासी समाज, सड़कों पर दिखा जनसैलाब, हर कदम बढ़ रहा मैदान की ओर
पारंपरिक परिधान में मोरहाबादी मैदान पहुँचती महिलाएं| Prabhat Khabar Network
रांची के मोरहाबादी मैदान में लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जानें पूरी खबर।
रांची. शहर की प्रमुख सड़कों से हर कदम मोरहाबादी मैदान की ओर बढ़ता नजर आ रहा है. सुबह से शुरू हुआ लोगों के पहुंचने का सिलसिला 11 बजे के बाद भी लगातार जारी है. महिलाएं पारंपरिक परिधान में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं. शहर की लगभग हर प्रमुख सड़क पर ऐसा दृश्य नजर आ रहा है, मानो लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा हो.
आपके शहर में
न ओर दिख रहा है न ही छोर
लोगों के झुंड लगातार बढ़ते जा रहे हैं. रैली इतनी लंबी है कि न इसका ओर दिखाई दे रहा है और न ही छोर. लोगों की चाल सामान्य से कहीं तेज है. सभी के मन में जल्द से जल्द मोरहाबादी मैदान पहुंचने का लक्ष्य है. हरमू मैदान से लोग लगातार पैदल आगे बढ़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: परिसीमन के विरोध में आज रांची में आदिवासी महाजुटान, मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग
राज्य के हर कोने से पहुँच रहे लोग
इटकी, बेड़ो, गुमला और सिमडेगा की ओर से आने वाले लोग इटकी रोड और रातू रोड पर रैली की शक्ल में नजर आ रहे हैं. वहीं खूंटी, तोरपा और पश्चिमी सिंहभूम से पहुंचे लोग बसों व अन्य वाहनों से हरमू मैदान तक पहुंचने के बाद पैदल मोरहाबादी की ओर रवाना हो रहे हैं.
इसी तरह कांके रोड, पुरुलिया रोड और बरियातू रोड पर भी लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है. सड़कों पर पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और लगातार बढ़ती भीड़ से राजधानी में महाजुटान का असर साफ दिखाई दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए