सीसीएल की जेसीएससी बैठक में मेडिकल रेफर प्रक्रिया सरल करने पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन

रेफर प्रक्रिया को सरल किया जायेगा सीसीएल में | Prabhat Khabar Network

सीसीएल की जेसीएससी बैठक में मेडिकल रेफर प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नया एसओपी तैयार किया जा रहा है. बैठक में अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

रांचीः सीसीएल में शनिवार को संयुक्त सलाहकार संचालन समिति (जेसीएससी) की बैठक हुई. बैठक में मेडिकल रेफर प्रक्रिया को सरल बनाने की जानकारी दी गई. प्रबंधन ने बताया कि इसके लिए नया एसओपी तैयार किया जा रहा है. इसमें इलाज के दौरान मरीज को दूसरे अस्पताल में रेफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

मरीजों को रेफर कराने में होने वाली परेशानी का उठा मुद्दा

बैठक में मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने मरीजों को रेफर कराने में होने वाली परेशानियों की जानकारी प्रबंधन को दी. प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान प्रक्रिया के कारण इलाज के दौरान मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर कराने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसे देखते हुए प्रक्रिया को सरल करने की जरूरत है.

एक साल बाद जेसीएससी की बैठक होने पर मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों ने आपत्ति भी जतायी. उन्होंने कहा कि नियमित अंतराल पर बैठक होने से कर्मचारियों और मजदूरों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Rain Alert: 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रांची समेत 5 में ऑरेंज अलर्ट

पेयजल समस्या पर होगी अलग से विस्तृत बैठक

बैठक में सीसीएल के अलग-अलग एरिया में पेयजल की समस्या का मुद्दा भी उठा. प्रबंधन की ओर से बताया गया कि पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर अलग से विस्तृत बैठक की जाएगी. इसमें संबंधित क्षेत्रों की समस्याओं की समीक्षा कर उनके समाधान पर चर्चा होगी. प्रबंधन ने बैठक में बताया कि सीसीएल के कुछ एरिया में मॉडल आवासीय परिसर बनाए जाएंगे. इसके लिए जीएम वेलफेयर को अधिकृत किया गया है. बैठक में चूरी घटना को लेकर भी चर्चा की गई और इससे जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ.

उम्र सीमा विवाद की जांच का आश्वासन

मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने मैट्रिक पास नियुक्त होने वाले कर्मियों की उम्र सीमा से जुड़े विवाद का मुद्दा भी उठाया. प्रतिनिधियों ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कर्मियों की उम्र का आकलन कराया जा रहा है. इससे कई मजदूरों की उम्र कम निर्धारित की जा रही है, जिससे उन्हें नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस पर अधिकारियों ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया. बैठक में सीसीएल के सीएमडी, डीपी के साथ यूनियन नेता रमेंद्र कुमार, अशोक यादव, कमलेश कुमार सिंह, डीएन सिंह, राघवन रघुनंदन, नरेश मंडल, एसके चौधरी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति ने भी तोड़ा दम, आधे घंटे के अंतराल में दोनों ने छोड़ी दुनिया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola