पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति ने भी तोड़ा दम, आधे घंटे के अंतराल में दोनों ने छोड़ी दुनिया

Updated:
विज्ञापन

मृतक पति-पत्नी की फाइल फोटो

रांची के बुढ़मू-ठाकुरगांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक दंपती की महज आधे घंटे के अंतराल में मौत हो गई. पत्नी की लकवाग्रस्त होने के बाद इलाज के दौरान मौत हुई, तो पति सदमे में चल बसे.

विज्ञापन

कालीचरण साहू की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

बुढ़मू-ठाकुरगांव (रांची): पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड निवासी शिबू बैठा (60 वर्ष) और उनकी पत्नी सरस्वती देवी (57 वर्ष) की रविवार को महज आधे घंटे के अंतराल में मौत हो गई. इस घटना से परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर है.

लकवाग्रस्त हो गई थी सरस्वती देवी

परिजनों के अनुसार, सरस्वती देवी करीब एक सप्ताह पहले लकवाग्रस्त हो गई थीं. इसके बाद परिजन उनका इलाज रातू में करा रहे थे. इलाज के दौरान रविवार सुबह करीब 9 बजे सरस्वती देवी ने दम तोड़ दिया. पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही शिबू बैठा की तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सुबह करीब 9:30 बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें- नेपाल त्रासदी में लापता रामप्रसाद के परिजनों से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कहा- खोजने का प्रयास जारी

खबर सुनकर हर कोई हुए भावुक

पति-पत्नी की एक साथ हुई मौत की खबर सुनकर हर कोई भावुक है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग शोक जताने के लिए उनके घर पहुंचने लगे. लोग कह रहे हैं कि लाखों में कोई एक ऐसा दंपती होता है, जो जीवन के साथ-साथ अंतिम सफर भी साथ तय करता है. सरस्वती देवी को लोग भाग्यशाली बता रहे हैं कि उन्होंने अपने पति के साथ ही अंतिम सांस ली और दोनों साथ ही इस दुनिया से विदा हो गए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola