नेपाल त्रासदी पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया दुख, कहा- संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हुई त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने जलवायु परिवर्तन के बढ़ते असर पर चिंता जताते हुए भारत की ओर से नेपाल के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

विज्ञापन

Nepal Tragedy: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हुई त्रासदी पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन का असर दुनिया के विभिन्न देशों पर पड़ रहा है. राज्यपाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए दीर्घकालिक वैश्विक रणनीति बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और प्रभावित लोगों के प्रति उसकी संवेदनाएं हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दुस्साहसः Ranchi की महिलाओं में असुरक्षा की भावना गहराई, बढ़ रही हैं मारपीट और प्रताड़ना की घटनाएं

नेपाल की आपदा से भारत भी प्रभावित- राज्यपाल

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव केवल नेपाल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया इससे प्रभावित हो रही है. भारत पर भी इसका काफी असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि नेपाल के रास्ते बड़ी संख्या में लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आते-जाते हैं. ऐसे में नेपाल में होने वाली किसी भी प्राकृतिक आपदा का असर भारत से जुड़े लोगों पर भी पड़ता है. उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि, अभी वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आया है. राज्यपाल ने कहा कि दुनिया में जिस तरह से पर्यावरण और जलवायु के साथ छेड़छाड़ हो रही है, उसका प्रतिकूल परिणाम अब सामने दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें- बिजली बिल जमा करने के लिए आज खुले रहेंगे सभी एटीपी काउंटर

'जलवायु संकट पर दुनिया को मिलकर सोचना होगा'

राज्यपाल ने अपने कैलाश मानसरोवर यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वह वर्ष 2000 में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गये थे. उस समय भी उन्होंने देखा था कि नेपाल के रास्ते बड़ी संख्या में लोग कैलाश मानसरोवर जाते थे. उन्होंने कहा कि भारत के अपने पड़ोसी देशों के साथ गहरे संबंध हैं. ऐसे में किसी भी पड़ोसी देश में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव दिखाई देने पर उसका असर भारत पर भी पड़ना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि चीन से भी लगातार ऐसे समाचार सामने आ रहे हैं कि कई इलाके बाढ़ और आपदा से प्रभावित हुए हैं. यह किसी एक दिन की घटना नहीं है. पूरी दुनिया में जिस तरह से जलवायु और पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, उसके गंभीर परिणाम अब सभी को देखने और समझने को मिल रहे हैं. ऐसे में जरूरत है कि दुनिया के सभी देश इस विषय पर गंभीरता से विचार करें और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार करें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola