रिशालदार बाबा के सालाना उर्स में उमड़ी भीड़, जैप वन से सैनिक सम्मान के साथ निकली चादर

Updated:
विज्ञापन

उर्स के चौथे दिन रिशालदार बाबा के मजार पर उमड़ी भीड़ | Prabhat Khabar Network

रांची में हजरत कुतुबुद्दीन रिशालदार बाबा के सालाना उर्स के चौथे दिन अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर देश की खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी.

विज्ञापन

राजकुमार लाल की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रांचीः हजरत कुतुबुद्दीन रिशालदार बाबा के मजार पर चल रहे सालाना उर्स के चौथे दिन रविवार को सुबह से ही अकीदतमंदों की भीड़ जुटने लगी. सुबह करीब 7 बजे के बाद से ही लोग चादरपोशी के लिए मजार शरीफ पहुंचने लगे. अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर चादरपोशी कर परिवार और समाज की खुशहाली, तरक्की एवं अमन-चैन के लिए दुआ मांगी.

चादरपोशी के लिए आने वाले गणमान्य लोगों का उर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया. इस दौरान लोगों के बीच लंगर भी बांटा गया.

रात में होगा कव्वाली का मुख्य मुकाबला

उर्स के दौरान रविवार रात कव्वाली का मुख्य मुकाबला आयोजित किया जाएगा. इसमें मुंबई के कव्वाल हिस्सा लेंगे. कव्वाली का आनंद लेने के लिए रांची के अलावा दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- गड्ढों में मिट्टी डालकर खानापूर्ति, बारिश में सड़क पर फैला कीचड़, लोगों की बढ़ी परेशानी

जैप वन परिसर से सैनिक सम्मान के साथ निकली चादर

जैप डीएसपी नूर मुस्तफा के नेतृत्व में जैप वन परिसर से चादर निकाली गयी. पूरे सैनिक सम्मान के साथ निकली यह चादर जैप के विभिन्न इलाकों से होते हुए रविवार को सुबह 10:20 बजे मजार शरीफ पहुंची. यहां बाबा को सलामी देने के बाद सबकी खुशहाली और तरक्की के लिए प्रार्थना की गई.

इस अवसर पर सूबेदार मेजर रवि थापा, पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी और मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में जैप परिवार के लोग मौजूद थे. इनमें अजय थापा, संदीप लिंबू, राम बहादुर गोदार, पेमन जिंबा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे. उर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत किया. मौलाना मसूद फरीदी और इरफान की ओर से दुआ कराई गई.

ये भी पढ़ें- भंडरा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल महाकुंभ, बिटपी विद्यालय में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन

बिहार मिलिट्री पुलिस एसोसिएशन ने भी की चादरपोशी

बिहार मिलिट्री पुलिस एसोसिएशन की ओर से भी मजार शरीफ पर चादरपोशी की गई. एसोसिएशन के पदाधिकारी चादर लेकर पटना से रांची पहुंचे थे. रविवार को सभी ने मजार पर चादरपोशी कर अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी. इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर अभय राई, धन बहादुर गुरुंग, सूरज राई, विनीत छेत्री, रवि गुरुंग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola