भंडरा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल महाकुंभ, बिटपी विद्यालय में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

दौड़, कबड्डी, फुटबॉल और योग में बच्चों ने दिखाया दमखम

भंडरा के बिटपी विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों ने दौड़, कबड्डी, फुटबॉल और योग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया. खेल भावना की शपथ दिलाई गई.

विज्ञापन

गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

भंडरा (लोहरदगा): राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजकीय उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय बिटपी में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित इस खेल महाकुंभ में छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता के पहले दिन पुशअप, स्केटिंग, बॉल पास, पीटी और योग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया.

शपथ ग्रहण और माल्यार्पण के साथ हुई शुरुआत

कार्यक्रम का मुख्य आयोजन 29 अगस्त को हुआ. इसकी शुरुआत शपथ ग्रहण समारोह और मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई. विद्यालय के शिक्षक मतिउल्लाह परवेज ने छात्र-छात्राओं को खेल भावना की शपथ दिलायी और मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी. इसके बाद आकर्षक मार्च पास्ट निकाला गया.

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लिया हिस्सा

मार्च पास्ट के बाद कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ के अलावा कबड्डी, रस्साकशी, क्रिकेट और फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. वहीं, कक्षा 1 से 5 तक के छोटे बच्चों के लिए चम्मच दौड़, बोरा दौड़, तीन पैर दौड़, 100 मीटर दौड़, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. बच्चों के उत्साह और खेल प्रतिभा को देखकर अभिभावक और ग्रामीण भी काफी उत्साहित नजर आए.

ये भी पढ़ें- नेपाल त्रासदी में लापता रामप्रसाद के परिजनों से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कहा- खोजने का प्रयास जारी

खेल से शारीरिक और मानसिक विकास

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय तिर्की ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक विकास होने के साथ मानसिक विकास, अनुशासन और टीम भावना भी मजबूत होती है. पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन के लिए बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है.

आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर वरुण कुमार, नेहा कुजूर, ललिता कुजूर, सुनीता तिर्की, अमन साव, राकेश उरांव, संजीत एक्का, शिखा कुमारी, रेशमी कुजूर, मनोज कुमार राम, शमा रानी कुजूर, सीमा लता आइद, निलीमा तिर्की, राम प्रवेश गुप्ता, राकेश अशक, बीना साहू, अमानुल्लाह खान, शंकर उरांव, पितरुस उरांव, एडिट कुजूर, अमर जौरज, हसीबुल, अमित ओझा, मयंक और राधे श्याम सहित सभी शिक्षक मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- परिसीमन के विरोध में आज रांची में आदिवासी महाजुटान, मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग

विजेता छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा. तीन दिवसीय खेल उत्सव का समापन 30 अगस्त को अंतिम दिन की प्रतियोगिताओं के साथ होगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola