SIR के तहत तीन पंचायतों में हुई विशेष जनसुनवाई, दस्तावेजों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित पदाधिकारी व ग्रामीण जनता | Prabhat Khabar Network

सेन्हा प्रखंड की तीन पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों ने मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की.

विज्ञापन

सेन्हा (लोहरदगा): मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत प्रखंड के अलौदी, बदला और झलजमीरा पंचायत भवन में विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई. जनसुनवाई में निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत, बीडीओ संग्राम मुर्मू और श्रम अधीक्षक गुमला मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच

जनसुनवाई में एसआईआर के तहत नोटिस प्राप्त मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे. अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की और मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों का समाधान किया. पदाधिकारियों ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से निर्धारित समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर जरूरी दस्तावेज जमा करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि दस्तावेज जमा करने और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने से मतदाता सूची में नाम सही तरीके से दर्ज हो सकेगा और आगामी चुनाव में मतदान करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. मौके पर नितशिखा तिर्की, रौशन कुमार, गुहा उरांव, विशाल सिंह, सुजीत उरांव, प्रवीण साहू, नागमनी उरांव समेत सभी बीएलओ मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola