टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Updated:
विज्ञापन
सिमडेगा के बगाई गांव में बिजली का तार ठीक करते समय अश्विन डुंगडुंग की करंट लगने से मौत हो गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.
विज्ञापन
सिमडेगा: केरसई थाना क्षेत्र के बगाई गांव में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान बगाई निवासी अश्विन डुंगडुंग के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, अश्विन अपने घर के पास टूटकर गिरे सर्विस तार की मरम्मत कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से अश्विन गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद परिजन उसे इलाज के लिए आनन-फानन कुरडेग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें- डिपाटोली के पास कच्ची सड़क पर पलटा डंपर, आवागमन बाधित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन