डिपाटोली के पास कच्ची सड़क पर पलटा डंपर, आवागमन बाधित

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त डंपर| Prabhat Khabar Network

सिमडेगा के डिपाटोली में एक मालवाहक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे धान की फसल को नुकसान हुआ और सड़क मार्ग बाधित हो गया है.

विज्ञापन

सिमडेगाः शहरी क्षेत्र के डिपाटोली के समीप कच्ची सड़क पर एक मालवाहक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में डंपर चालक को हल्की चोट आयी है. घटना के बाद डंपर में लदा डस्ट खेत में फैल गया, जिससे मार्था डुंगडुंग के खेत में लगी धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डंपर ओडिशा के बीरमित्रपुर से डस्ट लोड कर सिमडेगा पहुंचा था. डंपर शहरी क्षेत्र के श्याम पथ गली होते हुए शंकर बागान की ओर जा रहा था. इसी दौरान डिपाटोली के समीप कच्ची सड़क पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे डंपर पलट गया.

ये भी पढ़ें- आईआईएम रांची के 26 विद्यार्थियों ने किया सिमडेगा हेरिटेज सह म्यूजियम का शैक्षणिक भ्रमण

बड़े वाहनों का आवागमन बाधित

डंपर के पलटने से कच्ची सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गयी. सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त डंपर के पड़े रहने के कारण डिपाटोली की ओर बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है. इससे स्थानीय लोगों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घटना की सूचना मिलने पर पूर्व वार्ड पार्षद रामजी यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने डंपर मालिक से संपर्क कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जल्द हटाने और आवागमन सुचारू कराने की बात कही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola