Ramgarh: शहर के कई पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी, कहीं ड्राई तो कहीं लंबी कतार

Updated:
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लगी लोगों की भीड़

Ramgarh शहर में कई पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी देखने को मिल रही है. कुछ पंप ड्राई हो गए हैं, जबकि कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतार लगी है. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: जिले में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती खपत के बीच कई पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी देखने को मिल रही है. गुरुवार को की गई ग्राउंड रिपोर्ट में कई स्थानों पर पेट्रोल खत्म होने और कई पंपों पर भारी भीड़ देखी गई. थाना चौक स्थित जमुनादास पेट्रोल पंप में दोपहर दो बजे तक तेल उपलब्ध था, लेकिन इसके बाद पूरी तरह ड्राई हो गया. वहीं जैन पेट्रोल पंप पर रात आठ बजे तक तेल मिला, उसके बाद वहां भी स्टॉक खत्म हो गया. जैन ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर रात के समय पेट्रोल और डीजल लेने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई जगह ग्राहकों को लौटना पड़ा

नया बस पड़ाव स्थित पवन पेट्रोल पंप में पेट्रोल नहीं रहने के कारण ग्राहकों को बिना तेल लिए लौटना पड़ा. शहर के अधिकतर पंपों पर इसी तरह की स्थिति बनी रही.

क्या कहते हैं पंप संचालक

जमुनादास पेट्रोल पंप के प्रबंधक नट्टू भाई ने बताया कि बढ़ती मांग के कारण तेल की कमी की स्थिति उत्पन्न हुई है. जैन ब्रदर्स पेट्रोल पंप के कर्मी सुरेंद्र भगत ने बताया कि रात आठ बजे तक आपूर्ति की गई, लेकिन उसके बाद स्टॉक समाप्त हो गया. संचालक सौरभ जैन के अनुसार मांग बढ़ने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है.

पेट्रोल पंप संघ ने क्या कहा

रामगढ़ पेट्रोल पंप संघ के अध्यक्ष विष्णु पोद्दार ने बताया कि कंपनियों द्वारा पिछले वर्ष की मांग के आधार पर आपूर्ति की जा रही है, जो वर्तमान खपत के मुकाबले कम है. उन्होंने कहा कि खपत दोगुनी होने से समस्या बढ़ी है. साथ ही अब एडवांस पेमेंट की व्यवस्था के कारण छोटे पंप संचालकों को अधिक परेशानी हो रही है, जिससे बड़े पंपों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें…

चोरों ने रेलवे के लाखों के माल पर हाथ किया साफ, आरपीएफ ने सामान किया बरामद

Ramgarh: तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, हेसला पंचायत के लोगों का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola