ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महाने नदी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई. पुलिस शव की पहचान करने और घटना की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

हजारीबाग : जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महाने नदी के समीप सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद कटकमसांडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला की पहचान कराने में जुटी पुलिस

समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जानकारी जुटायी जा रही है. थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि मृतका की पहचान अभी नहीं हो पायी है.

घटना के कारणों की जांच कर रही पुलिस

पुलिस शव की पहचान कराने के साथ घटना के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: पतरातू रेलवे फाटक बना जाम का अड्डा, 45 मिनट बंद रहने से परेशान लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola