हजारीबाग: बंद घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, नकद और साइकिल ले गए; लैपटॉप छोड़ दिया
हजारीबाग के हनुमान नगर में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और साइकिल की चोरी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हजारीबाग: हजारीबाग के हनुमान नगर स्थित जोड़ा तालाब के समीप एक बंद किराए के मकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर कमरे में रखे बैग से करीब एक हजार रुपये नकद और एक साइकिल लेकर फरार हो गये. हैरानी की बात यह है कि कमरे में रखा लैपटॉप और अन्य सामान को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया.
आपके शहर में
पुलिस के अनुसार, बड़कागांव निवासी बिपिन दयाल हनुमान नगर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करते हैं. कुछ दिनों के लिए वह अपने गांव गये थे. इस दौरान उन्होंने कमरे के दरवाजे पर ताला लगा दिया था. वापस लौटने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला. कमरे के अंदर जाने पर सामान अस्त-व्यस्त था और बैग से करीब एक हजार रुपये नकद तथा साइकिल गायब मिली.
घटना की जानकारी मिलने के बाद बिपिन दयाल ने बड़ाबाजार थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली. कमरे में लैपटॉप समेत अन्य सामान मौजूद मिलने के कारण पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. चोरों ने सिर्फ नकद और साइकिल ही क्यों चुरायी, इसे लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए